ट्रंप के कहने पर गूगल ने 'मेक्सिको की खाड़ी' का नाम बदला, वहां की राष्ट्रपति ने मजे ले लिए
President Donald Trump ने अपनी शपथ के बाद 'Gulf of Mexico' का नाम 'Gulf of America' करने की बात की थी. अब Google ने इस बदलाव की जानकारी पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है.
.webp?width=210)
गूगल मैप्स अब 'गल्फ ऑफ मेक्सिको' का नाम बदलकर उसे 'गल्फ ऑफ अमेरिका' कर देगा. गूगल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव केवल अमेरिका में दिखाई देगा. मेक्सिको में 'गल्फ ऑफ मेक्सिको' नाम ही जारी रहेगा. दुनिया के अन्य हिस्सों में, यूजर्स को दोनों नाम दिखेंगे. यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद किए गए हैं. ट्रंप ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए इन नामों में बदलाव करने का आदेश दिया था.
रॉयटर्स में छपी खबर के मुताबिक पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन के अंतरिक्ष विभाग ने घोषणा की थी कि 'गल्फ ऑफ मेक्सिको' का नाम बदलकर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' कर दिया गया है. साथ ही, अलास्का की सबसे ऊंची चोटी 'डेनाली' का नाम वापस 'माउंट मैकिन्ली' कर दिया गया है.
गूगल ने क्या बताया?सोमवार, 27 जनवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कंपनी ने कहा,
BBC में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद अपने भाषण में ट्रंप ने इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, "अमेरिका सबसे शक्तिशाली, सबसे सम्मानित राष्ट्र के रूप में अपनी सही जगह वापस लेगा, थोड़ी देर बाद, हम गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर देंगे."
माउंट डेनाली के नाम में क्या बदलाव हुए?BBC की खबर के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति ‘विलियम मैकिनले’ को सम्मान देने के लिए ‘माउंट डेनाली’ का नाम वापस से ‘माउंट मैकिनले’ कर देंगे. साल 2015 में बराक ओबामा के कार्यकाल में इस पहाड़ का नाम ‘माउंट डेनाली’ रखा गया था. यह नाम अलास्का में मूल अमेरिकियों के लिए प्रयोग किया जाता है. हालांकि ट्रंप के इस फैसले पर अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की और कुछ संगठनों ने विरोध जताया है.
इसे भी पढ़ें - अमेरिका ने जिस तरह ब्राजीलियाई नागरिकों को निकाला, देखकर भारतीय डर जाएंगे!
मेक्सिको की प्रतिक्रियामेक्सिको की राष्ट्रपति क्लौडिया शेइनबाम ने नाम बदले जाने पर व्यंग्य किया. उन्होंने, उत्तरी अमेरिका का नाम ‘अमेरिका मेक्सिकाना’ या ‘मैक्सिकन अमेरिका’ रखने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अभी भी मेक्सिको की खाड़ी है, साथ ही पूरी दुनिया के लिए भी.
वीडियो: Supreme Court के सामने दिल्ली चुनावों को लेकर वकीलों ने क्या बताया?

.webp?width=60)

