The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gonda Man Arrested for Stealing Mid-Day Meal Gas Cylinders from Schools

चोर ने मिड-डे मील वाले कई सिलेंडर चुराकर बेच डाले, 15 के साथ तो गिरफ्तार हुआ

Gonda Man Arrested for Stealing Gas Cylinders: उत्तर प्रदेश स्थित गोंडा के वजीरगंज थाने से एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स स्कूल से मिड डे मील के लिए रखे सिलेंडर चुराता था और फिर उन्हें किसी भी व्यक्ति को बेच देता था.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:48 PM IST)
Gonda Man Arrested for Stealing Gas Cylinders
मिड डे मील के लिए रखें सिलेंडर चुराए, फिर 1500 रुपये में बेच दिए. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गैस की किल्लत ने सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ा दी है. गोंडा में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए रखे सिलेंडर चुराता था. चोरी के बाद वो इन सिलेंडरों को 1000 रुपये, 1200 रुपये या 1500 रुपये में बेच देता था. कोई अगर पूछता कि वो ये सिलेंडर क्यों बेच रहा है, तो चोर जवाब देता कि उसे पैसों की जरूरत है. इसलिए अपना सिलेंडर बेच रहा है. हालांकि, ये चालाकी ज्यादा दिन चल नहीं पाई. सिलेंडर चोरी की खबर पुलिस तक पहुंची.

पुलिस ने 24 मार्च को 15 सिलेंडर के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान श्यामू मौर्य के तौर पर हुई है. वह उत्तर प्रदेश के गोंडा के उमरी बेगमगंज का रहने वाला है. इंडिया टुडे से जुड़ी पत्रकार आंचल श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, चोर ने गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग को पैसा कमाने का आसान तरीका बना लिया था. वजीरगंज थाना के अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया,

आरोपी श्यामू मौर्य गांव के बाहर के प्राइमरी स्कूल से मिड डे मील वाले सिलेंडर किचन का ताला तोड़कर चुरा लेता था. उसके पास से 15 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं. आरोपी ने बताया कि उसने मौके का फायदा उठाकर इन सिलेंडर को 1200 से 1500 रुपये में बेचा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिलेंडर को अपना बताकर किसी को भी बेच देता था. कहता था कि ये उसी का गैस सिलेंडर है. उसके पास ज्यादा है और उसे पैसों की जरूरत है. सिलेंडर थोड़ा भरा हुआ है तो 1500 रुपये में देता था और अगर खाली होता तो 1000 रुपये में.

बता दें कि ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया भर में गैस और तेल की सप्लाई बाधित हुई है. इसकी वजह से भारत में भी गैस सिलेंडर की किल्लत सामने आई है. भारत सरकार का कहना है कि देश में गैस और तेल पर्याप्त मात्रा में हैं और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने लोगों से संभव होने पर एलपीजी के बजाय पाइपलाइन वाले कनेक्शन लेने की सलाह भी दी है.  

वीडियो: इंटरनेशनल मीडिया ने ‘धुरंधर 2’ को बताया हिंसक, फिर भी विदेशों में ताबड़तोड़ कमाई

Advertisement

Advertisement

()