The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • goa thar accident hit man driven by female child saved luckily

गोवा में किराए पर ली थार, बुजुर्ग टूरिस्ट की कार को मारी टक्कर, मौत हो गई

Thar Accident India: 65 साल के भगतरराम शर्मा भोपाल से गोवा घूमने आए थे. एक्सीडेंट के बाद उनकी मौत हो गई. उनके साथ कार में दो अन्य लोग और एक बच्चा भी था.

Advertisement
pic
pic
विभावरी दीक्षित
| शुभम कुमार
25 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2026, 02:53 PM IST)
goa thar accident
गोवा थार एक्सीडेंट में एक शख्स की मौत.
Quick AI Highlights
Click here to view more

गोवा में 23 फरवरी को एक तेज रफ़्तार थार SUV ने एक टूरिस्ट की जान ले ली (Thar Accident India). ये टूरिस्ट अपनी गाड़ी में सवार थे, तभी उनकी गाड़ी को ज़ोरदार टक्कर लगी. गाड़ी के पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. लेकिन हादसे में एक बच्चा बाल-बाल बच गया. आरोप है कि थार रेंट पर ली गई थी और उसे एक महिला चला रही थी.

इंडिया टुडे से जुड़े रितेश देसाई की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक टूरिस्ट भोपाल का रहने वाले थे. उनकी पहचान 65 साल के भगतराम शर्मा के तौर पर हुई है. हादसे के दौरान वे हुंडई i20 कार से सफर कर रहे थे. गोवा के असागाओ इलाके के हैप्पी बार जंक्शन के पास टक्कर हुई जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए, फिर थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई.   

हादसे के दौरान गाड़ी में उनके साथ तीन और लोग थे. भगतराम के अलावा कार में एक पांच महीने का बच्चा और दो अन्य लोग भी थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में थार की पिछली सीट पर तीन लड़क‍ियां बैठी हुई नजर आती हैं.

स्थानीय निवासी मायरोन फर्नांडीस ने मीडिया को बताया कि थार तेज रफ्तार में थी और एक महिला उसे चला रही थी. टक्कर के बाद मायरोन ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की. उनका आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद थार में सवार लोग सीटें बदलने की कोशिश कर रहे थे, ताकि असली ड्राइवर की जिम्मेदारी तय न हो सके.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने किराए पर ली गई थार और i20 कार दोनों को जब्त कर लिया है और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है. घायल परिवार के दो सदस्यों का इलाज जारी है. गोवा पुलिस का कहना है कि फॉरेंस‍िक सबूत, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. 

चश्मदीदों ने ये भी बताया कि टक्कर के बाद भगतराम कुछ देर तक होश में थे, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन इमरजेंसी एम्बुलेंस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया. बाद में उन्हें एक निजी एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. चश्मदीदों का कहना है कि उन्हें अस्पताल ले जाए जाने के लगभग 15 मिनट बाद सरकारी एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची.

वीडियो: गोवा में धारा 39A के खिलाफ सड़कों पर लोग, क्या हरी-भरी ज़मीनों को काटा जाएगा?

Advertisement

Advertisement

()