गोवा के क्लब में कैसे लगी आग, डांसर ने किया खुलासा
Goa Night Club Fire: क्रिस्टीना कजाकिस्तान की प्रोफेशनल डांसर हैं. गोवा क्लब के वायरल डांसिंग वीडियो में क्रिस्टीना ही परफॉर्म करती दिखीं. वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि बेली डांसिंग परफॉर्मेंस के दौरान क्लब मैनेजमेंट ने कुछ पटाखे जलाए थे.

गोवा के अरपोरा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में शनिवार, 6 दिसंबर की रात भयंकर आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पर्यटक और क्लब के 14 कर्मचारी शामिल हैं. 7 मृतकों की पहचान होनी बाकी है. इस बीच आग हादसे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला डांसर परफॉमेंस देती नजर आ रही है. डांसर ने बताया कि कैसे इस हादसे में उनकी जान बच गई.
घटना के समय क्लब में करीब 200 लोग मौजूद थे. चश्मदीदों के मुताबिक, आग हादसे से पहले बेली डांस के दौरान पटाखे जलाए गए थे. वायरल वीडियो में नजर आईं महिला डांसर क्रिस्टीना ने इंडिया टुडे से जुड़े मुस्तफा शेख के साथ बातचीत में कहा,
क्रिस्टीना कजाकिस्तान की प्रोफेशनल डांसर हैं. गोवा क्लब के वायरल डांसिंग वीडियो में क्रिस्टीना ही परफॉर्म करती दिखीं. चश्मदीदों ने बताया कि 6 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे स्टेज पर बेली डांसिंग परफॉर्मेंस के दौरान क्लब मैनेजमेंट ने कुछ पटाखे जलाए. एक चश्मदीद ने नाम ना छापने की शर्त पर इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
गोवा नाइट क्लब के चश्मदीदों ने कहा,
चश्मदीद कर्नाटक के एक ग्रुप का हिस्सा हैं, जो कॉर्पोरेट जॉब करते हैं. ये लोग वीकेंड ट्रिप पर शुक्रवार, 5 दिसंबर को गोवा घूमने आए. एक महिला चश्मदीद ने बताया कि आग लगते ही सारी लाइट्स चली गईं और अफरातफरी मच गई. उन्होंने आगे कहा,
इसी भगदड़ में इनके ग्रुप की एक महिला जल गई, जिसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. उन्होंने बताया,
घटना के बाद अरपोरा पंचायत ने अवैध निर्माण के आरोप में बर्च को कारण बताओ नोटिस दिया है. पंचायत ने निर्माण गिराने का भी आर्डर दे दिया है.
वीडियो: सरकार ने फ्लाइट के रेट तो तय कर दिए, लेकिन एयरलाइन कंपनियों ने कितनी बात मानी?

.webp?width=60)


