दिल्ली के गाजीपुर में बैग में मिला लड़की का जला हुआ शव, लिव-इन में साथ रह रहे कजन पर आरोप
जब पुलिस मौके पर पहुंची, बॉडी पूरी तरह से जल चुकी थी. पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
.webp?width=210)
दिल्ली के गाजीपुर में सूटकेस में एक महिला का जला हुआ शव मिला. महिला की हत्या का आरोप अमित तिवारी नाम के शख्स पर लगा है. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे. पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक महिला रिश्ते में भाई-बहन लगते थे.
शादी के दबाव से परेशान था कजिनइंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी की सुबह महिला का जला हुआ शव मिलने की खबर पुलिस को मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो सूटकेस के साथ डेड बॉडी पूरी तरह से जली हुई मिली थी. मृतक महिला की पहचान शिल्पा पांडे के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 22 साल है.
मर्डर केस में पूर्वी दिल्ली के DCP अभिषेक धनिया ने बताया,
पुलिस ने आगे बताया,
जिसके बाद पुलिस ने अमित तिवारी और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि तिवारी से लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल किया. पुलिस ने बताया,
रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं ठिकाने लगाना चाहता था. वो अपनी वरना कार से अनुज के साथ जब निकला तो उसकी 2 जगह पर चेकिंग भी हुई. इसलिए उसने आसपास ही शव को ठिकाने लगाने का प्लान किया. उसने एक पेट्रोल पंप से 160 रुपये का डीजल खरीदा. शव को सूटकेस में पैक किया. और गाजीपुर में सुनसान जगह पर सूटकेस फेंककर 26 जनवरी की सुबह करीब 1:45 बजे आग लगा दी. उसके बाद वो अनुज को छोड़कर ग्रेटर नोएडा चला गया. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. आरोपी अमित तिवारी अपने घर प्रयागराज भागने की फिराक में था. शिल्पा के माता-पिता को मौत की सूचना दे दी गई है.
वीडियो: आरजी कर रेप-मर्डर केस: ममता सरकार ने दोषी को मौत की सजा देने के लिए याचिका दायर की, ट्रेनी डॉक्टर के पिता क्या बोल गए?

.webp?width=60)

