The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ghaziabad YouTuber Salim Wastik Attacked With Knives FIR Registered

यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गाजियाबाद में चाकू से गोदा, इस्लाम की आलोचना कर चर्चा में आए

यूट्यूबर सलीम पर यह हमला उनके लोनी पुलिस थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में स्थित घर पर हुआ. इस हमले में उनके गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आई हैं.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2026, 06:57 PM IST)
Ghaziabad
पूर्व मुस्लिम और यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकुओं से हमला.(फोटो- इंडिया टुडे) 
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकुओं से हमला हुआ. यह हमला उनके घर मे अज्ञात लोगों के द्वारा किया गया. हमले में सलीम को गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सलीम इस्लाम धर्म छोड़ने के बाद उसे क्रिटिसाइज करने के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. वहीं, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है. यूट्यूबर सलीम पर यह हमला उनके लोनी पुलिस थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में स्थित घर पर हुआ. इस हमले में उनके गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. 

इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 27 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे दो अज्ञात हमलावर उनके घर में घुस गए. दोनों हमलावरों ने हेलमेट लगाया था. उन्होंने चाकूओं से सलीम पर हमला किया. यूट्यूबर के गंभीर रूप से घायल करने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए. घटना की सूचना लोनी पुलिस स्टेशन को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी. साथ ही संबंधित धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया. 

वहीं, घायल सलीम को पास के ही एक हॉस्पिटल में पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के GTB हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया. यूट्यूबर का इलाज दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में चल रहा है. उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. इस्लाम धर्म छोड़ने के सलीम उसके बारे में आलोचनात्मक बातें कहते थे. कहा गया कि उन पर हमले की एक वजह ये भी हो सकती है.

इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम के एक सहयोगी ने बताया कि उन्होंने यह नहीं देखा कि यह हमला कब और कैसे हुआ. लेकिन लगभग सुबह 8 बजे पुलिस आई और बाद के एक एम्बुलेंस उन्हें हॉस्पिटल ले गई.

यह भी पढ़ें: 'महिलाओं के बुर्का पहनने की वजह से बस में नहीं बैठाया', ड्राइवर-कंडक्टर में बहस का वीडियो वायरल

सलीम 28.4 हजार सब्सक्राइबर्स के साथ दो यूट्यूब चैनल चलाते हैं. वहीं, खबर लिखे जाने तक हमलावरों के गिरफ्तारी की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमले का संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 स्पेशल टीमें गठित की गई हैं. सूचना विभाग ने कहा कि पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में चार जगहों पर गहन छापेमारी की. इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

आगे कहा गया कि पुलिस हमले के पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रही है. सतर्कता बढ़ाने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: अनिल कपूर को 'मिस्टर इंडिया' बनाने वाले शेखर कपूर ने टॉम क्रूज से दोस्ती पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()