The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ghaziabad stabbing case Police arrest 3 accused Murder on Eid al Adha

गाजियाबाद में युवक की हत्या, मां का आरोप, 'ईद मिलने बुलाया था, धोखे से मार डाला'

मृतक के परिवार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गईं. उसी के तहत 30 मई को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

Advertisement
pic
30 मई 2026 (पब्लिश्ड: 04:16 PM IST)
Ghaziabad Murder Eid, eid al adha, Ghaziabad teen stab, Ghaziabad stabbing, Khoda violence, teen murder, Uttar Pradesh crime
गाजियाबाद मर्डर केस की ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 17 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम फरहान है, जो इसी मामले में एक आरोपी का पिता है. आरोप है कि 28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा में कुछ युवकों ने एक लड़के पर चाकू से हमला किया था. उसे घायल हालत में नोएडा के एक अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इंडिया टुडे से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल को लेकर आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हुआ था. हत्या में इस्तेमाल किया चाकू अभी पुलिस को नहीं मिला है. अभी तक की जांच में पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि हत्या की प्लानिंग पहले से नहीं की गई है. हालांकि, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

इंदिरापुरम के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 30 मई को थाना खोड़ा पुलिस की टीम ने तीन नामजद आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है. इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने आगे कहा कि पूरे मामले में पूछताछ और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,

हत्यारा कोई भी हो, वो बख्शा नहीं जाएगा. उसे खोज निकाला जाएगा और हत्या करने वाले को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कानूनी कार्रवाई होती है, वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बहुत गंभीर है और जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अब पूरे मामले पर आते हैं. 

इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे खोड़ा थाना क्षेत्र में एक लड़के को चाकू लगने की जानकारी मिली. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया. 29 मई को दिन में लगभग 12:00 बजे इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई. मृतक के परिवार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गईं. इसी के तहत 30 मई को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

मृतक लड़के की मां का कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे को ईद मिलने के लिए धोखे से बुलाया. जब मृतक आरोपियों के पास गया तो उन्होंने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया. इल्जाम है कि आरोपियों ने पीड़ित को चाकू मारने से पहले कुछ आपत्तिजनक शब्द भी कहे थे, जिस पर काफी आक्रोश है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

लड़के की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों ने भी कड़ा विरोध जताया है. परिजन के साथ उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए. फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे का कारण जानने और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

वीडियो: उत्तर प्रदेश में BSA ने टीचरों को भूसा जुटाने का टारगेट क्यों दिया?

Advertisement

Advertisement

()