The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • General Secretary of RSS Dattatreya Hosabale Advocates Country's Name Bharat Not India

“असली नाम ‘भारत’ तो ‘इंडिया’ क्यों कहा जाए” RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने की मांग

होसबोले ने कहा, G20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र और 26 जनवरी के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पत्र में अंग्रेज़ी में ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ लिखा गया…क्या यह किसी दूसरे देश में मुमकिन है?

Advertisement
General Secretary of RSS Dattatreya Hosabale Advocates Country's Name Bharat Not India
संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले. (फोटो- फाइल)
pic
रिदम कुमार
11 मार्च 2025 (Published: 09:28 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द की वकालत की है. उनका कहना है कि अंग्रेजी में हम इंडिया कहते हैं. लेकिन भारतीय भाषा में हमारे देश का नाम भारत है तो फिर हम ‘कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया’, ‘रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया’ क्यों कहते हैं. ये सवाल उठाया जाना चाहिए. इसे बदला जाना चाहिए. अगर देश का नाम भारत है तो इसका नाम भी भारत ही होना चाहिए. 

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, होसबोले ने सोमवार, 10 मार्च को कहा, 

G20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र और 26 जनवरी के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पत्र में अंग्रेज़ी में ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ लिखा गया…क्या यह किसी दूसरे देश में मुमकिन है?

RSS
एक कार्यक्रम के दौरान कही बात. (X)

गौरतलब है कि देश का सही नाम क्या होना चाहिए इसे लेकर पहले भी बहस होती रही हैं. राजनीतिक पार्टियां ‘इंडिया’ और ‘भारत’ शब्द पर आमने-सामने आती रही हैं. ‘भारत बनाम इंडिया’ की बहस लोकसभा चुनाव से पहले ही चरम पर पहुंच गई थी. ताज़ा बहस शुरू हुई थी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले. तब बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ NDA को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हुई थीं. 

उनकी एकजुटता को महागठबंधन कहा गया. इस महागठबंधन को नाम दिया गया ‘इंडिया’. इसके बाद नए सिरे से इस शब्द पर बहस शुरू हुई. खुद बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ किए गए गठबंधन का नाम बदलकर ‘भारत’ रखा. वहीं, इस बहस को हवा मिली जब NCERT की स्कूली किताबों से ‘इंडिया’ शब्द हटाकर उसकी जगह पर ‘भारत’ शब्द लिखने की सिफारिश की गई. 

G20 शिखर सम्मेलन में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द को प्रमुखता से रखा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्रों में ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘भारत के राष्ट्रपति’ लिखा गया. तभी देश का नाम बदलने की अटकलें शुरू हुईं. बाद में सरकारी दस्तावेजों में पीएम मोदी के नाम के आगे ‘भारत का प्रधानमंत्री’ लिखा जाने लगा. ध्यान देने योग्य बात यह है कि ‘भारत’ शब्द का उल्लेख पहले से ही हिंदी या विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में आधिकारिक भाषा में किया जाता है. हालांकि, अंग्रेज़ी में ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग कई बरसों से होता आ रहा है.

वीडियो: सहारनपुर: भारत की जीत का जश्न मना रहे थे लोग, तिरंगे को लेकर पुलिस और भीड़ में विवाद हो गया

Advertisement

Advertisement

()