The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • gaurav gogoi on anjel chakma murder in dehradun uttarakhand congress rahul gandhi aap arvind kejriwal

'मैं चाइनीज नहीं हूं', एंजल चकमा की हत्या पर गौरव गोगोई ने मोदी सरकार, बीजेपी और पुलिस से क्या कहा?

Anjel Chakma Murder: कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई ने Dehradun Police पर आरोप लगाते हुए कहा कि FIR दर्ज करने में लगभग 12 दिन लग गए. असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब छात्रों ने प्रदर्शन किया, तब जाकर FIR की गई. फिलहाल, इस केस में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Advertisement
anjel chakma, anjel chakma murder, anjel chakma death, gaurav gogoi, rahul gandhi
एंजल चकमा (बाएं) की हत्या पर गौरव गोगोई (बाएं) ने उत्तराखंड पुलिस को घेरा. (ITG/X @NBirenSingh)
pic
मौ. जिशान
29 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 09:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

"मैं भारतीय हूं, चाइनीज नहीं हूं." सोमवार, 29 दिसंबर को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने देहरादून में हुई त्रिपुरा के एंजल चकमा की हत्या पर यह प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि नॉर्थ-ईस्ट के लोग देश में भेदभाव का सामना करते हैं. उत्तराखंड की BJP सरकार पर भड़कते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि चकमा के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीसरी बार के सांसद गौरव गोगोई ने देहरादून के SSP अजय सिंह के बयान पर भी सवाल खड़े किए. SSP ने एंजल चकमा की हत्या में नस्लीय टिप्पणी करने के आरोपों से इनकार किया है. देहरादून के SSP के बयान और पुलिस की कार्रवाई पर गोगोई ने कहा,

Embed

गोगोई ने आरोप लगाते हुए कहा कि FIR दर्ज करने में लगभग 12 दिन लग गए. असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब छात्रों ने प्रदर्शन किया, तब जाकर FIR की गई. फिलहाल, इस केस में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Embed

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, SSP अजय सिंह ने मामले में नस्लीय टिप्पणी के आरोपों से इनकार किया है, जबकि दर्ज एफआईआर में जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का जिक्र है. SSP अजय सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि पीड़ित पक्ष और आरोपी दोनों ही नॉर्थ-ईस्ट से हैं.

वहीं गोगोई ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार 'वन इंडिया' की बात तो करती है, लेकिन उसमें बस रही विविधताओं की बात नहीं करती. उन्होंने आगे कहा,

Embed

Gaurav Gogoi
गौरव गोगोई का पोस्ट. (X @GauravGogoiAsm)

गौरव गोगोई ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. 2026 के असम विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी बिगुल बजाते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को 'वोट बैंक' की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. इंडिया टुडे से जुड़ीं मौसमी सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा,

Embed

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एंजल चकमा की हत्या की निंदा की है. उन्होंने X पर लिखा,

Embed

Rahul Gandhi
राहुल गांधी का पोस्ट. (X @RahulGandhi)

उन्होंने आगे लिखा,

Embed

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चकमा की मौत पर दुख जताया. उन्होंने X पर लिखा,

Embed

Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल का पोस्ट. (X @ArvindKejriwal)

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 दिसंबर को एंजल चकमा के पिता से फोन पर बात की. इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. सीएम धामी ने चकमा के पिता को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Embed

उन्होंने कहा कि देश-विदेश से पढ़ने आ रहे छात्रों को उत्तराखंड में सुरक्षा और पीड़ित को न्याय दिलाना सरकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हालांकि, सीएम के साथ बातचीत में चकमा के पिता पूरी तरह अपनी तकलीफ बयान नहीं कर पाए.

9 दिसंबर को देहरादून में एंजेल चकमा पर हमले में उनके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं. शुक्रवार, 26 दिसंबर को उन्होंने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया. वहीं, एंजल के भाई माईकल के सिर में गंभीर चोटें आईं है. उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद सेलाक्वी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई. इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों की पहचान नाश नेगी, शौर्य राजपूत, सूरज ख्वास, सुमित और आयुष बडोनी के तौर पर हुई है. उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है. एंजेल की मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धाराओं के तहत हत्या की धारा भी जोड़ दी है.

वीडियो: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या पर भारत ने जताई चिंता, ढाका ने क्या कहा ?

Advertisement

Advertisement

()