The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ganpati pandal on Air India plane crash theme Ahmedabad social media users angry backlash

एयर इंडिया प्लेन क्रैश की थीम पर गणपति पंडाल बना डाला, वीडियो देख लोग भड़क गए

इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि अहमदाबाद में Air India Plane Crash की थीम पर एक Ganpati Pandal बनाया गया. 12 जून को अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 274 लोगो की मौत हुई थी.

Advertisement
Ganpati Pandal, Air India Plane Crash, Ganpati Pandal Air India Plane Crash. Ahmedabad
एयर प्लेन क्रैश की याद में बना गणपति पंडाल. (instagram.com/aircrew.in)
pic
मौ. जिशान
2 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 08:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एयर इंडिया प्लेन क्रैश की याद में गणपति पंडाल नजर आता है. इस वीडियो के सामने आने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है. 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 274 लोगों की मौत हुई थी. इसी हादसे की थीम पर गणपति पंडाल तैयार किया गया.

इंस्टाग्राम पर @aircrew.in हैंडल ने एक पोस्ट में ये वीडियो शेयर किया है. इसमें दावा किया गया है कि इस गणपति पंडाल को अहमदाबाद में ही बनाया गया है. पोस्ट में लिखा है,

Image embed

वीडियो में प्लेन क्रैश की याद ताजा की गई है. पंडाल में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं. फायर ब्रिगेड टीम के मलबे के पास जाती दिखती है. इन सबके पीछे भगवान गणेश की एक मूर्ति रखी हुई है.

Image embed

सोशल मीडिया पर लोगों की नजर इस वीडियो पर पड़ी, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई. शिप्रा नामक यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed
इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया. (Instagram)

एक यूजर ने कॉमेंट किया, "मजाक बना रखा है." तो दूसरे यूजर ने लिखा, "मजाक बना दिया है."

Image embed
इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया. (Instagram)

वहीं, अरुण नाम के यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed
इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया. (Instagram)

दीपेन मकाटी लिखते हैं,

Image embed

Image embed
इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया. (Instagram)

वहीं, जेसान सी मैथ्यू नाम के यूजर ने इस वीडियो को पॉजिटिव तरीके से लिया. उन्होंने अपना नजरिया समझाते हुए लिखा,

Image embed

Image embed
इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया. (Instagram)

12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट नंबर AI171) अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज से टकरा गया था. इस हादसे में 274 लोगों की मौत हो गई. इस टक्कर में मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा भी डैमेज हो गया, जबकि जमीन पर मौजूद कई लोग घायल हो गए.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पीएम मोदी मिले पुतिन-जिनपिंगसे, शहबाज़ शरीफ़ क्यों ट्रोल हो गए?

Advertisement

Advertisement

()