The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Gangster Goldy Brar break silence over Why He Killed Sidhu Moose Wala

'सिद्धू मूसेवाला को मारने के अलावा कोई चारा नहीं था', गोल्डी बराड़ ने पहली बार बताई वजह

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गोल्डी बराड़ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उसने बताया है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या उसने क्यों की?

Advertisement
goldy brar on Siddhu moose wala murder
गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर चुप्पी तोड़ी है (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
11 जून 2025 (पब्लिश्ड: 12:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को तीन साल बीत चुके हैं. इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बराड़ ने कहा कि उसके पास सिद्धू मूसेवाला को मारने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था. उसने अपने ‘अहंकार में ऐसी गलतियां की’ थीं, जिसे माफ नहीं किया जा सकता. बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में बराड़ ने ये बातें कही हैं. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बराड़ ने बीबीसी को बताया, 

Embed

बराड़ ने आगे कहा, 

Embed

बराड़ ने दावा किया कि पंजाब में एक कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर मूसेवाला के साथ टेंशन शुरू हुई थी. इसे बंबीहा गैंग के लोगों ने कराया था, जिसके लिए सिद्धू ने प्रचार किया था. इसकी वजह से लॉरेन्स गैंग में नाराजगी थी.

बराड़ ने कहा कि सिद्धू उसके विरोधियों (Rivals) को बढ़ावा दे रहा था. तभी लॉरेंस उससे नाराज हो गया. उसने सिद्धू को धमकी दी थी कि उसे छोड़ेगा नहीं.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन्स बिश्नोई के साथी विक्की मिद्दुखेड़ा ने उनके मामले में दखल दिया. तब जाकर दोनों के बीच टेंशन कम हुई. लेकिन अगस्त 2021 में मोहाली में मिद्दुखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बराड़ ने इस हत्या के पीछे सिद्धू के दोस्त शगनप्रीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया था. 

इस पर बराड़ ने बीबीसी से कहा, 

Embed

बराड़ ने कहा,

Embed

बराड़ ने ये भी कहा, 

Embed

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के एक गांव में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोल्डी बराड़ ने ही इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. वह पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब का रहने वाला है और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है. कनाडा में एक्टिव बराड़ को यूएपीए के तहत आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया गया है.

वीडियो: राजा के भाई ने मेघालय सरकार से मागी मांफी, कहा- सोनम ने सात परिवार बर्बाद कर दिये

Advertisement

Advertisement

()