The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Former isro employee in bengaluru murder his wife in his flat

'मेरे बाद उसका क्या होता?', इसरो के पूर्व कर्मी ने इसी 'टेंशन' में पत्नी की हत्या कर दी

Bengaluru Man killed Wife: बेंगलुरु में ISRO के एक रिटायर्ड कर्मचारी नागेश राव को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागेश राव कथित तौर पर डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे और मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 06:15 PM IST)
Former isro employee bengaluru nagesh rao killed wife
कर्नाटक पुलिस ने नागेश राव को गिरफ्तार कर लिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक रिटायर्ड कर्मचारी को पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरु स्थित अपार्टमेंट से पत्नी का शव मिलने के बाद 18 फरवरी को आरोपी नागेश ईश्वर को गिरफ्तार किया गया. उन पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 65 वर्षीय नागेश राव इसरो के रिटायर्ड कमर्चारी थे. वो बेंगलुरु के वॉइटफील्ड इलाके में स्थित वर्चुओसो अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में अपनी पत्नी संध्या श्री के साथ रहते थे. 

18 फरवरी की सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के बाद राव अपने आवास पर ही थे. उन्होंने भागने की कोई कोशिश नहीं की. आवास से पत्नी का शव मिलने के बाद बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने पत्नी की हत्या की बात को कबूल लिया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया,

नागेश राव कथित तौर पर डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे और मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे. शुरुआती जांच के मुताबिक, राव ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी मृत्यु हो जाने की स्थिति में पत्नी के भविष्य को लेकर चिंता थी.

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर राव ने इसी चिंता के चलते अपनी पत्नी को मारने का फैसला किया. पुलिस कमिश्नर (बेंगलुरु नॉर्थ) सैदुलु अदावथ ने बताया,

वह डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे और मानसिक तौर पर परेशान थे. इसलिए ही उन्होंने अपनी पत्नी पर अटैक किया. इसके अलावा कोई और बड़ा कारण नहीं दिखता. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी.

बेंगलुरु के वॉइटफील्ड इलाके की पुलिस ने नागेश राव की बेटी का घटना की सूचना दे दी है. वो अमेरिका में रहती हैं. साथ ही पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज करके आगे की जांच कर रही है.

वीडियो: बेंगलुरु में हाउस हेल्प ने एक पालतू कुत्ते को फर्श पर पटक-पटककर मार डाला

Advertisement

Advertisement

()