पेट्रोल पंप पर गाड़ी भरवाई, मशीन की 'परिक्रमा' की, बिना पैसे दिए भाग गया
Firozabad car driver petrol pump: उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद से एक मामला सामने आया है. बताया गया कि एक कार ड्राइवर ने पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाया और फिर कथित तौर पर बिना पैसे दिए भाग गया. ये घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई.
.webp?width=210)
एक कार ड्राइवर अपनी कार में पेट्रोल भरवाता है. फिर दबंगई दिखाते हुए पंप के कई चक्कर लगाता है और बिना पैसे दिए वहां से भाग जाता है. मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद से आया है. घटना का वीडियो वायरल है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक कार ड्राइवर ने पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाया, फिर कथित तौर पर बिना पैसे दिए भाग गया. ये पूरी घटना CCTV कैमरा में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
इंडिया टुडे के रिपोर्टर सुधीर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार, 7 मार्च को फिरोजबाद के नगला भाऊ स्थित एक पंप पर हुई. रात करीब 11 बजे एक फोर व्हीलर कार के ड्राइवर ने अपनी कार में 500 रुपये का पेट्रोल भरवाया. फ्यूल भरने के बाद जब कर्मचारी ने चालक से पैसे मांगे, तो उसने कथित तौर पर उन्हें धमकाया और दबंगई दिखाते हुए पेट्रोल पंप परिसर में कार के कई चक्कर लगाए. इससे घबराकर कर्मचारी भी साइड में हट जाते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन कर्मचारी कैब ड्राइवर से बात कर रहे हैं. तभी ड्राइवर अपनी गाड़ी को चलाने लगता है. तीनों लोग उसके पीछे जाते हैं. मगर वो पेट्रोल पंप से बाहर जाने के बजाय परिसर में ही गोल-गोल चक्कर लगाने लगता है. ऐसा वो तीन बार करता है. फिर वहां से भाग जाता है. लाल शर्ट पहना व्यक्ति कुछ दूरी तक उसका पीछा भी करता है.
पेट्रोल पंप के मालिक अमन बंसल ने इस मामले में थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया, 'घटना 7 तारीख की है. एक व्यक्ति अपने फोर व्हीलर में हमारे यहां पेट्रोल लेने आया था. जब कर्मचारी ने उससे पैसे मांगे, तो उन्होंने अभ्रदता की. बदतमीजी की और भागने के प्रयास में गाड़ी को गलत तरीके से पेट्रोल पर कई बार घुमाया. खतरा उनकी जान को भी बन गया था. अच्छी बात यही रही कि किसी को चोट नहीं लगी'
अमन बंसल ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है. अब मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, उसे पुलिस करेगी. पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
वीडियो: 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू ने मचाया धमाल, रिलीज़ से पहले ही की करोड़ों की कमाई

.webp?width=60)

