The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Firing incident in a function attended by farooq abdullah and surinder choudhary

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी पर फायरिंग, फारूक अब्दुल्ला बगल में ही थे

जम्मू के होटल फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी के फंक्शन में फायरिंग की घटना सामने आई है. हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
farroq abdulla firirng
फारूक अब्दुल्ला (बायें) की मौजूदगी में सुरिंदर चौधरी (दायें) पर फायरिंग. (तस्वीरः India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
11 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर के होटल रॉयल पार्क में शादी के फंक्शन के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की है. घटना के वक्त इस फंक्शन में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उनके साथ राज्य के मौजूदा डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी मौजूद थे. 

इंडिया टुडे से जुड़े मीर फरीद की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी को निशाना बनाकर किया गया था. हालांकि, अब्दुल्ला और चौधरी दोनों सुरक्षित हैं. सुरिंदर चौधरी को मामूली छर्रे लगने की खबर है. आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला और राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी पार्टी जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी फंक्शन में शामिल हुए थे. इस फंक्शन में पार्टी के और भी कई नेता मौजूद थे. तभी एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत एक्टिव हो गए. उन्होंने फायरिंग करने वाले आदमी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये हमला फारूक अब्दुल्ला पर नहीं था. फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान जम्मू के रहने वाले कमल सिंह जामवाल के तौर पर हुई है. उसका नाम खनन कारोबार से जुड़ा है. राज्य सरकार में खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी सुरिंदर चौधरी के पास है. हाल ही में उन्होंने प्रदेश में अवैध खनन कारोबार को लेकर कई कड़े ऐक्शन लिए हैं. बताया जा रहा है कि जामवाल के चौधरी पर हमले का ये भी एक कनेक्शन हो सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा.

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है कि शादी के फंक्शन में फायरिंग हुई है, जहां फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी मौजूद थे. एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आधिकारिक रूप से हमले की वजहों के बारे में कुछ नहीं बताया है.  

वीडियो: दुनियादारी: क्या ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में समुद्री सुरंगे बिछा दीं?

Advertisement

Advertisement

()