The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Father Did Suicide After Killing His Four Children in Shahjahanpur

UP: पिता ने रात में अपने 4 बच्चों की हत्या की, फिर खुद दे दी जान

यूपी के शाहजहांपुर में देर रात किसी वक्त आरोपी ने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया. बेटियों की उम्र 13 साल, 9 साल और 7 साल थी जबकि बेटे की उम्र 5 साल थी. बच्चों की हत्या करने के बाद राजीव ने खुद भी जान दे दी.

Advertisement
Father Did Suicide After Killing His Four Children in Shahjahanpur
मौके पर मौजूद पुलिस. (फोटो- आजतक)
pic
रिदम कुमार
27 मार्च 2025 (अपडेटेड: 27 मार्च 2025, 02:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने गला काटकर अपने चार बच्चों की हत्या कर दी (Father Kills Four Children in Shahjahanpur). इसके बाद खुद की भी जान दे दी. घटना के पीछे घरेलू कलह और दिमागी परेशानी को कारण बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला थाना रोजा इलाके के मानपुर चकरी गोटिया गांव का है. यहां का रहने वाला राजीव 26 मार्च को अपने घर पर ही था. देर रात उसने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे की हत्या कर दी. बेटियों की उम्र 13 साल, 9 साल और 7 साल थी जबकि बेटे की उम्र 5 साल थी. बच्चों की हत्या करने के बाद राजीव ने खुद भी जान दे दी. 

यह भी पढ़ेंः प्रेम प्रसंग में हत्या, आरा स्टेशन पर युवक ने बाप-बेटी को मारी गोली, फिर खुद कर लिया सुसाइड

बताया गया कि उसके पिता घर के बाहर सो रहे थे. पत्नी मायके गई हुई थी. सुबह जब राजीव के पिता ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश को घर अंदर से बंद मिला. किसी तरह वह घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नज़ारा देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. घर के अंदर उनके चार पोती-पोते की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. 

जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक की टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया, 

Image embed

यह भी पढ़ेंः आठ साल की शादी...दो बच्चे, पति ने खुशी-खुशी प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

राजीव के पिता पृथ्वीराज ने मीडिया को बताया कि अक्सर वह सुबह चाय पीने के लिए उठते थे. उनका पोता भी उनके साथ चाय पीता था. लेकिन गुरुवार सुबह वह नहीं आया तो उसे बुलाने के लिए उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया. लेकिन दरवाज़ा अंदर से बंद था. इसके बाद वह जाल पर चढ़कर घर के अंदर पहुंचे तो देखा वहां लाशें पड़ी हैं.

उन्होंने बताया कि राजीव का बीते साल एक्सीडेंट हुआ था. सिर में गहरी चोट लगी थी और दवाई चल रही थी. इस वजह से कभी-कभी उसे दिमागी परेशानी का सामना करना पड़ता था. फिलहाल पुलिस घटना के संभावित कारणों की जांच में जुट गई है.

वीडियो: Rahul Dravid का नाम लेकर Sunil Gavaskar ने Gautam Gambhir को क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()