The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • faridabad family dies after ac explosion fire in green field colony

फर्स्ट फ्लोर का एसी फटा, दूसरे फ्लोर की फैमिली की मौत, पड़ोसियों ने सब बताया

घटना रविवार, 7 सितंबर देर रात हुई. फरीदाबाद जिले में स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी की एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई. यह आग AC फटने के कारण लगी. इसका धुआं दूसरे फ्लोर में घुस गया.

Advertisement
faridabad family dies after ac explosion fire in green field colony
AC फटने के एक परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
8 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 06:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हरियाणा के फरीदाबाद में एसी फटने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना एक रिहायशी इमारत के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर हुई. दरअसल पहले मंजिल पर लगे AC के फटने के बाद दूसरे फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया था. इससे उस फ्लोर पर रहने वाले परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. एक बेटे ने बिल्डिंग की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे में पीड़ित परिवार के पालतू कुत्ते की भी मौत हुई है.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना रविवार, 7 सितंबर देर रात हुई. फरीदाबाद जिले में स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी की एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई. यह आग AC फटने के कारण लगी. इसका धुआं दूसरे फ्लोर में घुस गया. इस वजह से सेकंड फ्लोर पर रह रहे सचिन कपूर (50), उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान (14) का दम घुट गया. काफी ज्यादा धुआं शरीर में जाने से तीनों ने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जो दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बाद में फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली ऋतु ने बताया कि उन्हीं के घर का AC फटा था. उन्होंने कहा,

Image embed

पीड़ित परिवार के एक पड़ोसी मयंक ने बताया,

Image embed

SI कृपाराम ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फिर फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी. धुएं और तेज गर्मी की वजह से अंदर घुसना बेहद मुश्किल था. ऐसे में टीम ने पास की दूसरी बिल्डिंग से पहुंचकर टॉप फ्लोर का दरवाजा कटर से काटा और चौथी मंजिल पर फंसे एक ही परिवार के सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

वीडियो: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला, ‘शादी का वादा करके Sex करना Rape नहीं’

Advertisement

Advertisement

()