The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Fake Constitution Copies Distributed in Nagpur Rahul Gandhi Samvidhan Sammelan

राहुल गांधी की रैली में नकली संविधान? BJP के आरोप के बाद 'लाल किताब' का सच पता लगा

BJP का आरोप है कि सुरेश भर सभागृह में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच संविधान की किताब बांटी गई, जो एक नोटपैड निकला और इसके अंदर के पन्ने खाली थे. अब इस पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से जवाब आया है. क्या कहा उन्होंने?

Advertisement
Nagpur Samvidhan Sammelan
BJP नेे सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं.
pic
योगेश पांडे
font-size
Small
Medium
Large
7 नवंबर 2024 (पब्लिश्ड: 04:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) संविधान सम्मेलन में भाग लेने नागपुर पहुंचे थे. BJP का आरोप है कि सुरेश भर सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच संविधान की किताब बांटी गई, जो एक नोटपैड था और इसके अंदर के पन्ने खाली थे. किताब के ऊपर ‘The Constitution of India’ (भारत का संविधान) लिखा था. पहले पन्ने पर ‘Preamble’ (प्रस्तावना) लिखा था.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच BJP ने इसे मुद्दा बनाया है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा,

Image embed
Image embed

भाजपा महाराष्ट्र के आधिकारिक X हैंडल से भी इस मामले पर एक पोस्ट किया गया है. उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

Congress ने क्या जवाब दिया?

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि BJP राहुल गांधी के नागपुर दौरे से डरी हुई है. उन्होंने कहा कि संविधान सम्मेलन में आए लोगों को नोटपैड औ कलम दिए जाते हैं. भाजपा उसी नोटपैड का वीडियो बनाकर बेतुके आरोप लगा रही है. वडेट्टीवार के मुताबिक, ऐसा करने में दूर-दूर तक कोई समझदारी नहीं है. उन्होंने X पर लिखा, 

Image embed
Image embed

विजय वडेट्टीवार के इस X पोस्ट पर महाराष्ट्र भाजपा ने फिर से पलटवार किया. लिखा,

Image embed
Image embed

बतादें कि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है.

वीडियो: जमघट: अमित शाह के करीबी आशीष शेलार ने बताया कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के लिए क्या प्लान किया है?

Advertisement

Advertisement

()