The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • england man clean grave buys house for his family

लोगों की उम्र बीत जाती है एक घर बनाने में, इस आदमी ने कब्रों की सफाई कर सालभर में बना डाला

शॉन टॉकी छुट्टी के दिन कब्रों की सफाई का भी काम करते हैं. शॉन हर दिन दो से चार कब्रें साफ करते हैं. ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति कब्र साफ करने की उनकी कमाई 15 हज़ार से लेकर 46 हज़ार रुपये है. उन्होंने मई 2023 में ये काम पकड़ा था और दिसंबर, 2024 तक उन्होंने अपना घर खरीद लिया.

Advertisement
england man clean grave buys house for his family
इंग्लैंड के शॉन ने साइड बिजनेस करके अपने परिवार का सपना पूरा कर दिया. (तस्वीर:सोशल मीडिया/TheGravecleaner)
pic
शुभम सिंह
27 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 12:15 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड में 31 साल के एक व्यक्ति ने कब्र साफ कर-करके घर खरीद लिया. लोगों की उम्र बीत जाती है एक घर बनाने में और यहां इस व्यक्ति ने महज साल भर के भीतर यह काम कर दिखाया. वो इस दौरान करीब 300 कब्रों का ‘कायाकल्प’ कर चुका है.

परिवार का सपना पूरा किया

इंग्लैंड के हॉरलो में रहने वाले शॉन टॉकी (Shaun Tookey) पेशे से पेड़ों के डॉक्टर (Tree Surgeon) हैं. वो छुट्टी के दिन कब्रों की सफाई का भी काम करते हैं. शॉन हर दिन दो से चार कब्रें साफ करते हैं. ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति कब्र साफ करने की उनकी कमाई 15 हज़ार से लेकर 46 हज़ार रुपये है. उन्होंने मई 2023 में ये काम पकड़ा था और दिसंबर, 2024 तक उन्होंने अपना एक घर खरीद लिया.

शॉन कहते हैं, “मैं एक ऐसी सर्विस देने का प्रयास कर रहा हूं जो ज्यादातर लोग नहीं कर सकते. यह बहुत संतुष्टि देने वाला फायदेमंद काम है. खासकर, उन लोगों की मदद करने का अपना सुख है, जो नहीं जानते कि अपने प्रियजनों की कब्रों की सफाई कैसे करें.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने परिवार के लिए पहला घर दिसंबर, 2024 में खरीदा. उससे पहले हम किराए पर रहते थे. यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह जानकर काफी खुशी हो रही है. ”

शॉन के डेडिकेशन ने उन्हें बचत करने में मदद की है. इस तरह से उन्होंने अपना एक ऐसा सपना पूरा किया है जो कभी उन्हें बहुत कठिन लगता था. उन्होंने बताया, “इस जॉब ने मेरे परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है. इसने एक तरह से हमें आर्थिक स्वतंत्रता दी है.”

यह भी पढ़ें:पुलिस का कुत्ता ड्यूटी पर सो गया, विभाग ने साल का आखिरी बोनस ही काट लिया

सोशल मीडिया से मिली पहचान

शॉन अपने काम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और टिकटॉक पर साझा करते हैं. उनके हैंडल का नाम है @TheGravecleaner. वो बताते हैं कि उनके कई क्लाइंट तो बस लोगों से उनके बारे में सुनकर उन तक पहुंचे हैं, जबकि ज्यादातर उनके सोशल मीडिया पर काम देखकर उनके पास आए हैं.

वो बताते हैं कि हर कब्र को साफ करने का अलग-अलग रेट कार्ड है. ज्यादातर कब्र की सफाई करने में उन्हें आधा घंटा लगता है, लेकिन कभी-कभी कुछ कब्रें ऐसी होती हैं जिन्हें सुसज्जित करने में उन्हें घंटों लग जाते हैं. 

वीडियो: सोशल लिस्ट : CISF ने पोल खोली, डॉक्टर ने एयरपोर्ट पर वॉच चोरी का लगाया आरोप, फिर गायब क्यों हुए?

Advertisement

Advertisement

()