एलन मस्क ट्रंप सरकार में जिस DOGE को संभाल रहे थे, अब उसे कौन देख रहा?
एलन ने बीते साल DOGE डिपार्टमेंट की शुरुआत की थी. इससे वे सरकारी की फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करना चाहते थे. अब उन्होने स्पेशल गवर्मेंट एम्प्लॉई के पद से इस्तीफा दे दिया है.

टेसला के CEO और मशहूर बिजनेस मैन एलन मस्क के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) से हटते ही वॉइट हाउस ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है. न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, गुरुवार 29 मई को वॉइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने जानकारी देते हुए बताया,
53 साल के एलन ने बीते साल DOGE डिपार्टमेंट की शुरुआत की थी. इससे वे सरकारी की फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करना चाहते थे. इसकी प्रेरणा उन्हें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (Javier Milei) से मिली थी. लेकिन अब उन्होंने स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा कि अब एलन अपने बिजनेस (जैसे- टेसला और स्पेस एक्स) पर फोकस करेंगे जो कि यूरोप में गिरते सेल्स और ट्रम्प के टैरिफ नीतियों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. इस्तीफे की जानकारी देते हुए मस्क ने लिखा,
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन के अलावा उनके दूसरे सबसे सीनियर ऑफिसर स्टीव डेविस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होने सरकारी नियमों का हवाला दिया जिसके मुताबिक, स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई साल में केवल 130 दिन ही काम कर सकते हैं.
मस्क के जाने के बाद लेविट ने स्पष्ट करते हुए लिखा,
इसके अलावा लेविट ने बताया कि मस्क के कार्यकाल के दौरान जो भी लोग इस पहल में जुड़े थे, वे फिलहाल बने रहेंगे. मस्क के जाने पर ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Truth Social पर लिखा,
हालांकि हाल में एलन मस्क ‘One Big Beautiful Bill Act’ की वजह से नाराज दिखे थे. उनके मुताबिक इस बिल से सरकारी खर्चों में बढ़ोतरी होती. इसके अलावा DOGE के दावे भी विवादों में रहे. DOGE ने 175 अरब डॉलर (1.49 लाख करोड़ रुपये) सरकारी बचत का दावा किया था लेकिन सरकारी पारदर्शिता से जुड़ी संस्था ‘OpenTheBooks’ के रिपोर्ट्स में कुछ ही दावों की पुष्टि हो सकी.
वीडियो: चर्चा में काजोल की फिल्म 'मां' के ट्रेलर की एंड क्रेडिट प्लेट, ये वजह सामने आई

.webp?width=60)

