The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Election Commission Notice Vijay Kumar Sinha 2 EPIC Numbers Different Ages Tejashwi Yadav Bihar

चुनाव आयोग ने 2 वोटर कार्ड पर बिहार डिप्टी CM विजय सिन्हा से जवाब मांगा, तेजस्वी ने उठाया था मुद्दा

Vijay Kumar Sinha 2 EPIC Numbers: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और विजय सिन्हा को घेरा था. अब इस मामले में चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा को नोटिस भेजा है.

Advertisement
Vijay Kumar Sinha 2 EPIC Numbers
चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा से जवाब मांगा है. (फोटो- X/@VijayKrSinhaBih)
pic
हरीश
10 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 11:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो वोटर आई कार्ड मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. आयोग ने कहा है कि विजय सिन्हा 14 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. इससे पहले, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सवाल उठाए थे.

EC ने क्या कहा?

रविवार, 10 अगस्त को विजय सिन्हा को भेजे अपने नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा,

Embed

ec vijay sinha
चुनाव आयोग ने बिहार डिप्टी CM विजय सिन्हा को नोटिस भेजा. (इंडिया टुडे)
Tejashwi Yadav ने उठाए थे सवाल

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और विजय सिन्हा को घेरा था. उन्होंने कहा था कि SIR के तहत ड्राफ्ट रोल में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज है और उनके पास अलग-अलग EPIC कार्ड भी हैं. दोनों में उनकी उम्र भी अलग-अलग है.

10 अगस्त को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा के दोनों वोटर आईडी कार्ड के डिटेल्स दिखाए. उनके मुताबिक, एक आईडी कार्ड में विजय सिन्हा की उम्र 60 साल, जबकि दूसरे में 57 साल है. तेजस्वी ने कहा कि SIR बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है. उन्होंने आगे कहा,

Embed
Embed

Vijay Kumar Sinha का जवाब भी आया

विवाद बढ़ने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने भी मीडिया के सामने आकर कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखाए. इसके मुताबिक, विजय सिन्हा की तरफ से पटना से नाम हटवाने के लिए 30 अप्रैल, 2024 को ऑनलाइन आवेदन दिया गया था. आज यानी 10 अगस्त को ही विजय सिन्हा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा,

Embed
Embed

दोनों वोटर आईडी में अलग-अलग उम्र के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा,

Embed

विजय सिन्हा ने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के लिए तेजस्वी यादव की आलोचना की. साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग का बचाव किया.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: SIR में 61 लाख लोगों के 'वोट कटे', कैसे होगा बिहार चुनाव?

Advertisement

Advertisement

()