The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • ED raid sparks drama in Mohali as cash bags hurled from tower Video CM

ED ने छापा मारा तो 9वीं मंजिल से बैग फेंका, फटते ही नोटों की गड्डियां बिखर गईं

Mohali ED raid cash bag: एक आरोपी नितिन गोहल को मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD (विशेष कार्य अधिकारी) राजबीर घुमन का करीबी सहयोगी बताया गया है. जब टीम उसके घर पहुंच रही थी तभी 9वीं मंजिल से भरे दो बैग नीचे फेंके गए. एक बैग गिरते ही फट गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:40 PM IST)
Mohali ED raid cash bag
लाल बैग नीचे गिरते ही फट गया, जिससे 500-500 रुपये के नोट निकले. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी सनटेक प्रोजेक्ट के सिलसिले में की गई. आरोप है कि यहां बिल्डरों के साथ साठगांठ करके गलत तरीके से कमाए गए पैसे को ठिकाने लगाया जा रहा था. जब ईडी की टीम एक कथित आरोपी के घर जा रही थी, तो पकड़े जाने के डर से उसने रिहायशी टावर की नौंवी मंजिल से कैश से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए.

नोटों से भरा एक बैग नीचे गिरने के साथ ही फट गया और पैसे जमीन पर बिखर गए थे. दूसरा बैग आरोपी का ड्राइवर लेकर भाग गया. इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, ये छापेमारी सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के प्रमोटर अजय सहगल, ABS टाउनशिप, Altus बिल्डर्स और Dhir कंस्ट्रक्शंस के ठिकानों पर की गई थी. इन पर विकास प्राधिकरणों से अवैध तरीकों से लाइसेंस हासिल करने के आरोप हैं.

एक आरोपी नितिन गोहल को मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD (विशेष कार्य अधिकारी) राजबीर घुमन का करीबी सहयोगी बताया गया है. जब टीम उसके घर पहुंच रही थी तभी 9वीं मंजिल से भरे दो बैग नीचे फेंके गए. एक बैग गिरते ही फट गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें जमीन पर लाल रंग का बैग देखा जा सकता है. और आसपास 500-500 रुपये के नोटों के बंडल भी.

आरोप है कि नितिन गोहल उन बिल्डरों की मदद कर रहा है जिन्होंने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) की फीस का भुगतान नहीं किया है. वो कथित तौर पर उनके लिए राजनीतिक संरक्षण का भी इंतजाम कर रहा है. जांच एजेंसी को शक है कि नितिन पंजाब CMO की तरफ से एक ‘संपर्क सूत्र’ के तौर पर काम कर रहा था. ईडी नितिन की तालश कर रही है. 

रेड की खबर सामने आने के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट किया. कहा कि पंजाब में जिन लोगों पर अभी ED की रेड चल रही है, वो पंजाब CM मान के बहुत करीबी हैं. वहीं CM भगवंत मान ने कहा कि ईडी की छापेमारी से उनका कोई लेना-देना नहीं है. वे किसी कंपनी के सिलसिले में आए होंगे और कहीं भी जांच कर सकते हैं.

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, ये छापे एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा बताए गए हैं. इसके तहत पटियाला में भी उन जगहों पर तलाशी ली जा रही थी, जिनका संबंध कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों से था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित एक घर पर छापा मारा. एक अन्य टीम ने मोहाली में बीर दविंदर सिंह उर्फ 'बीरू' के ठिकानों पर भी तलाशी ली. दावा है कि बीरू एक वरिष्ठ राजनेता का करीबी है. 

वीडियो: मध्य प्रदेश में दान न देने पर दलित युवक को पीटा, आरोपियों का क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()