The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • dwarka accident sahil mother new video accused sister arguing delhi

द्वारका एक्सीडेंट का नया वीडियो मिला, आरोपी की बहन बोल रही- 'वो तेज स्पीड में... '

Delhi Dwarka Accident Update: द्वारका में हुए सड़क हादसे में 23 साल के साहिल की जान चली गई. अब इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी की बहन स्थानीय लोगों पर चिल्ला रही हैं.

Advertisement
pic
pic
विभावरी दीक्षित
| शुभम कुमार
19 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2026, 01:51 PM IST)
delhi dwarka accident update
आरोपी की बहन का नया CCTV फुटेज सामने आया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के द्वारका में हुई सड़क दुर्घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है. एक्सीडेंट के बाद आरोपी की बहन स्थानीय लोगों से बहस करती नज़र आईं. उनका कहना है कि सामने वाला (साहिल) स्पीड में था जिसकी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ. इससे पहले गाड़ी के अंदर का एक और वीडियो वायरल हुआ था. जिसपर साहिल की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग और उसकी बहन गाड़ी में बैठे रील बना रहे थे. 

दरअसल, 3 फरवरी को हुए सड़क हादसे में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार साहिल को टक्कर मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बाद में सामने आया कि कार चालक नाबालिग है. हालिया वीडियो में आरोपी की बहन बार-बार चिल्लाते हुए नज़र आ रही हैं.

वीडियो के एक हिस्से में आरोपी एक्सीडेंट स्पॉट से भागते हुए भी नज़र आते हैं. उस बाइक की तस्वीर भी सामने आई जिसे साहिल चला रहा है. हिट करने के बाद स्पोर्ट्स बाइक के परखच्चे उड़ गए थे. उस कैब ड्राइवर की कार भी नज़र आई, जो बुरी तरह घायल हो गया था. हालांकि, अब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. द्वारका के डीसीपी अंकित कुमार सिंह  ने बताया,

पुलिस ने घायल कैब ड्राइवर का बयान रिकॉर्ड कर लिया है. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. आरोपी के पिता को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जमानत पर रिहा कर दिया है. अब उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी.

इससे पहले आरोपी के पिता और उनके वकील का भी बयान सामने आया था. आरोपी के पिता ने कहा कि गलती उनके बेटे की है, कानूनी प्रक्रिया से जो भी फैसला लिया जाएगा वो उन्हें मंजूर होगा. 

क्या हुआ था उस दिन?

3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के बाहर एक स्कॉर्पियो ने बाइक चला रहे साहिल को टक्कर मारी, जिससे साहिल की मौत हो गई. बाइक के बाद कार ने एक कैब को टक्कर मारी जिससे कैब ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद साहिल की मां ने एक वीडियो मैसेज के ज़रिए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. 

नाबालिग आरोपी को FIR में पहले 19 साल का बताया गया. लेकिन बाद में पता चला उसकी उम्र 17 साल है. आरोपी को ऑब्जर्वेशन होम में रखा गया था. फिर 10 तारीख को दसवीं के एग्जाम के लिए उसे बेल दे दी गई थी. साहिल की मां ने हादसे को लेकर कहा कि उनके बेटे की बाइक और कपड़ों के चीथड़े उड़ चुके थे. उन्होंने अपने सामने अपने बेटे को सड़क पर पड़ा देखा था.

वीडियो: Delhi Dwarka Accident: साहिल के दोस्त ने एक्सीडेंट के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()