The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Donald Trump speaks with PM Narendra Modi discusses Strait of Hormuz crisis

होर्मुज संकट को लेकर डॉनल्ड ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, क्या बात हुई?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने पश्चिमी एशिया के हालात पर बात की और होर्मुज को खुला रखने की जरूरत पर जोर दिया.

Advertisement
pic
24 मार्च 2026 (अपडेटेड: 24 मार्च 2026, 07:47 PM IST)
donald trump hormuz crisis
डॉनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करके होर्मुज संकट पर बात की. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्मुज का रास्ता रोकने की आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन किया है. मंगलवार, 24 मार्च को पीएम मोदी को कॉल करके उन्होंने पश्चिमी एशिया की मौजूदा हालत पर बात की है. इसकी जानकारी पहले तो अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने दी. फिर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करके बताया कि ट्रंप के साथ उनकी काफी ‘उपयोगी’ बातचीत हुई है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार, 24 मार्च को सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. उन्होंने पश्चिमी एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की. इसमें दोनों नेताओं के बीच होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता खोलने की जरूरत पर भी बातचीत हुई. इसके कुछ ही मिनटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बातचीत की पुष्टि की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,  

मुझे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) का फोन आया और पश्चिम एशिया की हालत पर हमारी उपयोगी बातचीत हुई. भारत चाहता है कि तनाव जल्द से जल्द कम हो और शांति बहाल हो. Strait of Hormuz का खुला, सुरक्षित और सबके लिए उपलब्ध रहना पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी है. हमने शांति और स्थिरता के लिए आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से पश्चिमी एशिया में हालात खराब हैं. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रैफिक रोक दिया है, जिसके बाद से दुनिया भर में गैस और तेल की आपूर्ति ठप हो गई है. इसकी वजह से उपजे संकट से भारत भी परेशान है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में बोलते हुए होर्मुज के रास्ते में किसी भी तरह की बाधा को अस्वीकार्य बताया और कहा कि होर्मुज में कारोबारी जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते. 

पीएम ने कहा कि इस युद्ध ने दुनिया भर में फ्यूल की गंभीर समस्या पैदा कर दी है. भारत के लिए भी ये हालात चिंताजनक हैं. युद्ध ने हमारे व्यापार के रास्तों पर असर डाला है. इसके चलते पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की रेगुलर सप्लाई प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि डिप्लोमेसी के जरिए भारत होर्मुज में फंसे जहाजों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है.

वीडियो: रेलवे ने बदला टिकट कैंसिल का नियम, अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()