The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Donald Trump Mar-a-Lago resort Three civilian aircraft violated airspace Florida NORAD F-16

ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! फ्लोरिडा वाले घर के ऊपर पहुंचे 3 एयरक्राफ्ट, फिर एयरफोर्स ने भेजे लड़ाकू विमान

Donald Trump Mar-a-Lago resort: जब ये घटनाएं हुईं, तब डॉनल्ड ट्रंप मार-ए-लागो के पास अपने क्लब में गोल्फ खेल रहे थे. US सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने CNN को बताया कि एजेंसी इन घटनाओं की आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
Donald Trump Mar-a-Lago resort Three civilian aircraft violated airspace Florida NORAD F-16
US सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी आगे की जांच कर रही है. (मार-ए-लागो रिसॉर्ट की फ़ोटो - AP)
pic
हरीश
2 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 10:32 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का रिजॉर्ट मार-ए-लागो. ये रिजॉर्ट फ्लोरिडा के पाम बीच के पास मौजूद है. ख़बर है कि है कि इसी पाम बीच के ‘टेम्पररी रेस्ट्रिक्टेड एयरस्पेस’ में 3 विमान घुस गए. हालांकि, तीनों ही विमानों को इलाक़े से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया गया है. वहीं, ट्रंप की सिक्योरिटी को चौकन्ना रहने के लिए भी कहा गया है (Security breach at Donald Trump’s Mar-a-Lago).

तीनों विमान अमेरिकी समयानुसार क्रमशः 1 मार्च की सुबह 11:05 बजे, दोपहर 12:10 बजे और दोपहर 12:50 बजे एक के बाद एक घुसे. यानी लगभग भारतीय समयानुसार क्रमशः 2 मार्च की रात 1:35, 2:40 और 3:20 बजे. CNN की ख़बर के मुताबिक़, जब ये घटनाएं हुईं, तब डॉनल्ड ट्रंप मार-ए-लागो के पास अपने क्लब में गोल्फ खेल रहे थे.

US सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने CNN को बताया कि एजेंसी इन घटनाओं की आगे की जांच कर रही है. लेकिन ऐसा लगता है कि विमान अनजाने में हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे. सीक्रेट सर्विस ने पायलटों से FAA के दिशा-निर्देशों का पालन करने की मांग की है.

फ़र्स्ट एयरफ़ोर्स ने जानकारी दी कि उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने विमानों को बाहर निकाल दिया. फ़र्स्ट एयरफ़ोर्स ने पायलटों से भी कहा है कि वो फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के रेस्ट्रिक्शंस से जुड़े गाइडेंस के बारे में सतर्क रहें. ख़ासकर मार-ए-लागो एरिया में.

ये भी पढ़ें - सबके सामने बुरी तरह क्यों लड़े ट्रंप-जेलेंस्की?

NORAD कमांडर का कहना है कि हालिया दिनों टेम्पररी फ़्लाइट रेस्ट्रिक्टिक्शंस (TFR) का बहुत उल्लंघन हो रहा है. इससे चिंता पैदा होती है कि पायलट गाइडेंस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. CNN से बात करते हुए जनरल ग्रेगरी एम. गुइलोट ने बताया,

Image embed

जनरल ग्रेगरी एम. गुइलोट के मुताबिक, इसी का नतीजा है कि NORAD के लड़ाकू विमानों को ऐसे रेस्ट्रिक्टेट एरिया में घुसने वाले विमानों को बाहर निकालना पड़ता है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में भी NORAD ने F-16 लड़ाकू विमानों को भेजकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए विमानों को बाहर निकाला.

वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को जो किताब भेंट की उसमें लिखा क्या है? वीडियो देखकर जान पाएंगे

Advertisement

Advertisement

()