पुतिन को दो घंटे फोन से चिपकाने के बाद डॉनल्ड ट्रंप का यूक्रेन पर सबसे बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि रूस और यूक्रेन तत्काल शांति वार्ता शुरू करेंगे. यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 2 घंटे की फोन कॉल के बाद आया, जिसे ट्रम्प ने बेहद सकारात्मक बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया कि रूस और यूक्रेन के बीच बहुत जल्द ‘शांति समझौता’ होने वाला है. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दो घंटे तक फोन पर बात करने के बाद ये दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि पुतिन से बातचीत काफी पॉजिटिव रही. दोनों ही देश बहुत जल्द सीजफायर और युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत शुरू करेंगे. ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि वेटिकन शांति के लिए इस बातचीत की मेजबानी कर सकता है.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने पोस्ट किया,
ट्रंप ने आगे कहा
ट्रंप ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत तुरंत शुरू होगी. उन्होंने कहा,
ट्रंप ने कहा कि पोप की लीडरशिप वाले वेटिकन ने दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी सीजफायर का इशारा किया था. सोमवार 19 मई को उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ एक संभावित शांति समझौते के मेमोरेंडम पर काम करने को तैयार है. इसकी सहमति अमेरिकी के राष्ट्रपति के साथ जताई गई है. पुतिन ने कहा कि अगर सही समझौते हो जाते हैं तो सीजफायर संभव है.
वीडियो: जो बाइडन को एडवांस स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर, क्या है ये बीमारी? कैसे बचे इससे?

.webp?width=60)

