The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi restaurant pay tribute atul subhash hearttouching messege on food bill

अतुल सुभाष को दिल्ली के रेस्टोरेंट की अनोखी श्रद्धांजली, बिल पर छपवाया ये खास मैसेज, तस्वीर वायरल है

South Delhi के एक रेस्टोरेंट ने अपने फूड बिल पर Atul Subhash के लिए एक इमोशनल मैसेज छापा है. एक Reddit यूजर ने अपने दोस्त का फूड बिल शेयर किया. जिसके बाद से ये बिल वायरल है.

Advertisement
pic
18 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 09:48 AM IST)
Atul Subhash AI Engineer bengaluru south delhi rastaurant
अतुल सुभाष को एक रेस्टोरेंट ने अनोखे अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) की आत्महत्या इस वक्त देशभर में चर्चा का विषय है. अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और सास निशा सिंघानिया पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अतुल की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर उनको जस्टिस दिलाने के लिए हैशटैग ट्रेंड कराए जा रहे हैं. उनके पक्ष और विपक्ष में खेमेबाजी भी हो रही है. इस बीच साउथ दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने अतुल को अनोखे तरीके से ट्रिब्यूट दिया है.

साउथ दिल्ली के हौज खास में स्थित एक रेस्टोरेंट ने अपने बिल पर अतुल के लिए एक इमोशनल मैसेज छापा. यह मामला तब सामने आया जब एक Reddit यूजर ने अपने दोस्त का फूड बिल शेयर किया. उन्होंने लिखा, 

वह हौज खास मेट्रो स्टेशन स्थित जंबोकिंग आउटलेट पर रुका. बिल मिलने के बाद, उसने बिल के नीचे एक दिल को छूने वाला मैसेज लिखा देखा.

बिल के सबसे नीचे एक मैसेज लिखा था, 

हम अतुल सुभाष की आत्महत्या पर गहरे शोक में हैं. उनकी जिंदगी उतनी ही महत्वपूर्ण थी जितनी किसी और की. RIP भाई. हम उम्मीद करते हैं कि तुम दूसरी दुनिया में शांति पा चुके हो.

यह Reddit पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. और इस पर 5.7 k से ज्यादा अपवोट्स के साथ सैंकड़ों कमेंट भी आए. कई यूजर्स ने रेस्टोरेंट के इस कदम की तारीफ की. वहीं कुछ लोगों को ये रास नहीं आया. एक यूजर ने इस जेस्चर की तारीफ करते हुए लिखा, 

यह एक अमेजिंग जेस्चर है. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि यह एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी है या नहीं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि और भी लोग इससे प्रेरित होंगे. और ऐसा करेंगे.

 

rfftgttdcrrdtddr
Reddit

वहीं एक दूसरे यूजर ने रेस्टोरेंट के इस कदम पर सवाल उठाते हुए लिखा, 

आपदा को अवसर में बदलना है.

rfggredgr
Reddit

एक और यूजर ने रेस्टोरेंट के इस कदम की तारीफ करते हुए लिखा, 

अगर यह एक मार्केटिंग हथकंडा है, फिर भी मैं इसकी प्रशंसा करता हूं.

rftrrefdff
Reddit

ये भी पढ़ें - 'निकिता ने दहेज की पूरी लिस्ट बनाई थी... ' अतुल सुभाष के पिता ने सुनाई 3 साल पहले की कहानी

Reddit यूजर ने बताया कि उनके दोस्त ने आउटलेट के ओनर से जब इस मैसेज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके लिए बिजनेस सब कुछ नहीं है. उस जीवन की अहमियत थी. वो उन्हें वापस नहीं ला सकते. लेकिन कम से कम उनका (अतुल सुभाष) नाम फैलाकर उन्हें यादों में जिंदा रख सकते हैं. 

वीडियो: अतुल सुभाष केस में आरोपी पत्नी, मां और भाई को जेल, प्रयागराज से हुई गिरफ्तारी

Advertisement

Advertisement

()