The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi red fort car blast world reactions us uk japan and many other countries expressed grief

दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट से दहला देश! अमेरिका- ब्रिटेन समेत कई देशों ने जताया शोक

Delhi Red Fort Car Blast: घटना पर देश-विदेश सभी जगह से प्रतिक्रयाएं आ रही हैं. अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत कई देशों ने इस पर गहरा दुख जताया और मरने वालों के अपनों के प्रति संवदेना व्यक्त की है. अमेरिका, ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया है.

Advertisement
Delhi red fort car blast world reactions us uk japan and many other countries expressed grief
दिल्ली में लाल किले के सामने हुए धमाके के बाद की तस्वीर. (Photo: ITG)
pic
सचिन कुमार पांडे
11 नवंबर 2025 (पब्लिश्ड: 10:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली में लाल किले के सामने कार में हुआ धमाका आतंकी हमला था या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. लेकिन ब्लास्ट में हुई 8 लोगों की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. तकरीबन 20 लोग घायल भी हुए हैं. राजधानी के बीचों-बीच अचानक हुए ब्लास्ट से हर कोई सदमे में है. देश-विदेश सभी जगह से इस पर प्रतिक्रिया आ रही है. लोगों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,

Embed

अरविंद केजरीवाल ने की जांच की मांग

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके की खबर को बेहद चिंताजनक बताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 

Embed
Embed

वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने कहा कि नई दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बारे में सुनकर गहरा सदमा लगा. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के लिए जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

अलग-अलग देशों ने भी जताया शोक

अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत दुनिया के अन्य देशों ने भी दिल्ली में लाल किले के सामने हुई कार ब्लास्ट की घटना पर शोक जताया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,

Embed
Embed

भारत में ब्रिटेन की हाई कमिश्नर लिंडी कैमरून ने कहा कि मेरी संवेदनाएं आज नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने कहा,

Embed

यह भी पढ़ें- आतंकी हमला ही था लाल किले के सामने हुआ कार ब्लास्ट! फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं तार

इसके अलावा अर्जेंटिना, इजिप्ट समेत कई अन्य देशों के दूतावास ने दिल्ली कार ब्लास्ट घटना पर दुख जाहिर किया है. वहीं अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए भारत में सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया है, जिसके अनुसार नागरिकों से कहा गया है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और लाल किला परिसर के आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें. और उन जगहों पर सतर्क रहें जहां पर्यटक अक्सर जाते हैं.

वीडियो: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद गाड़ी की डिटेल और मालिक का पता लगा, पूछताछ में क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()