The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi Police FIR on Blinkit sells button knife online used inmurder in Khyala

दिल्ली में Blinkit से चाकू मंगाकर मर्डर होते हैं!

FIR against Blinkit: खतरनाक बटन वाले चाकू की ऑनलाइन बिक्री और उसके साइज ने पुलिस के लिए टेंशन बढ़ा दी. जिस चाकू की Delhi Police को डिलीवरी मिली वो गैर-कानूनी था. उसके ब्लेड की लंबाई 8 cm और चौड़ाई 2.5 cm थी.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| अरविंद ओझा
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 02:59 PM IST)
Blinkit, Knife, fir on blinkit, fir against blinkit, blinkit news, delhi police, delhi, delhi news, button knife, knife weapon, dangerous knife, murder
ब्लिंकिट पर बटनदार चाकू की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

FIR on Blinkit: दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में दो मर्डर हुए. तफ्तीश हुई, तो पुलिस को पता चला कि हत्या में इस्तेमाल चाकू सामान की ‘तुरत-फुरत’ होम डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म 'blinkit' से खरीदे गए थे. पुलिस ने और तह तक जाने की सोची और खुद कस्टमर बनकर Blinkit से चाकू ऑर्डर किया. पुलिस को ऑर्डर मिल भी गया. साफ हो गया कि Blinkit पर जानलेवा बटनदार चाकू खुलेआम बिक रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने blinkit के स्टोर पर भी रेड मारी, जिसमें 60 बटन वाले खतरनाक चाकू बरामद किए गए. इस मामले को लेकर जल्द Blinkit को नोटिस भेजा जाएगा.

ख्याला में हत्या के दो अलग-अलग केसों में आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने हत्या में जो चाकू इस्तेमाल किए, उन्हें blinkit से खरीदा गया था. फिर पुलिस ने blinkit से स्टेनली चाकू (Stanley Knife) ऑर्डर किया. पुलिस को डिलीवरी मिली, तो पता चला कि यह गरारीदार चाकू (हाथ से खोलने और बंद करने वाला) था.

एक तो खतरनाक बटन वाले चाकू की ऑनलाइन बिक्री, ऊपर से उसके साइज ने पुलिस के लिए टेंशन बढ़ा दी. जिस चाकू की दिल्ली पुलिस को डिलीवरी मिली, वो गैरकानूनी था. पुलिस का दावा है कि उसके ब्लेड की लंबाई 8 cm और चौड़ाई 2.5 cm थी.

Blinkit Knife online
blinkit पर लिस्ट किया गया स्टेनली चाकू. (स्क्रीनशॉट: ITG)

यह सरकार द्वारा तय चाकू के ब्लेड की मैक्सिम लंबाई 7.62 cm और मैक्सिम चौड़ाई 1.72 cm से ज्यादा बड़ा ब्लेड था. इसलिए यह सरकारी नोटिफिकेशन का उल्लंघन करने वाला एक गैर-कानूनी हथियार था. इन सब तथ्यों के आधार पर दिल्ली के पश्चिम जिला पुलिस के ख्याला थाने में 14 फरवरी को एक केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा- 25, 54 और 59 के तहत FIR दर्ज की है.

जांच के दौरान 15 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग blinkit स्टोर से कुल 16 चाकू बरामद किए गए. 16 फरवरी को हरियाणा के गुरुग्राम में फर्रुखनगर स्थित blinkit के वेयरहाउस से 32 गैर-कानूनी चाकू पकड़े गए. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक करीब 60 चाकू बरामद किए जा चुके हैं.

वीडियो: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साहिल धनेशरा की मां ने कैमरे पर सब बताया

Advertisement

Advertisement

()