The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi police and himachal police clash over arrest of youth congress activists protest ai summit

शर्टलेस प्रोटेस्ट: आरोपियों को पकड़ने हिमाचल गई दिल्ली पुलिस को लोकल पुलिस ने डिटेन किया

दिल्ली पुलिस ने शिमला से AI समिट का विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. वापसी के दौरान हिमाचल पुलिस ने सोलन में उन्हें रोक लिया. इस दौरान दोनों तरफ से काफी गहमागहमी देखने को मिली. हिमाचल पुलिस ने डिटेन किए गए तीनों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस से छुड़ा लिया.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| अरविंद ओझा
25 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2026, 11:57 PM IST)
Delhi police and himachal police clash  ai summit
दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर आमने सामने आ गई. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हिमाचल प्रदेश से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और हिमाचल पुलिस आमने सामने आ गईं. दरअसल दिल्ली पुलिस की टीम ने शिमला से यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. इन पर AI समिट के दौरान शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने का आरोप है. इनको लेकर वापस जा रही दिल्ली पुलिस को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोलन में रोका और डिटेन करके थाने में भी बिठा लिया.

हिमाचल पुलिस ने सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकार दिल्ली पुलिस को रोक लिया. इस दौरान दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी भी हुई. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ACP राहुल विक्रम और उनके साथ मौजूद स्पेशल टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की जमकर बहस हो गई. ACP राहुल विक्रम ने शिमला SP से कहा, 

“मैं आपको FIR दिखाता हूं, आप पुलिस वाले को काम करने से रोक रहे हैं. 20 तारीख की FIR है, कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. हमने आज तीन को गिरफ्तार किया है. आप क्यों रोक रहे हैं?”

इस दौरान मीडिया वाले भी मौजूद थे. उसी दौरान शिमला SP ने कहा,

“मीडिया को क्यों बता रहे हैं, आप के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. आप तीन लोगों को किडनैप करके ले जा रहे हैं. आप इन्वेस्टिगेशन जॉइन करिए.”

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को भी डिटेन कर लिया. बाद में उनको छोड़ दिया गया. लेकिन उनके द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को लेकर हिमाचल प्रदेश अपने साथ लेकर शिमला लौट आई. 

इस घटना के बाद हिमाचल पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करके इस कार्रवाई को 'अवैध' बताते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस को यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गई थी.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस से छुड़ाए गए तीनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 25 फरवरी को शिमला की कोर्ट में पेश किया. हिमाचल पुलिस ने बताया, “दिल्ली पुलिस की अवैध हिरासत से वापस लाए गए तीनों युवकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है.”

पुलिस ने आगे बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले पाटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट का विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस से जुड़े पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत को और चार दिनों के लिए बढ़ा दिया.

वीडियो: दिल्ली पुलिस के SHO के गंभीर आरोप, बोले- 'जज साहब के लिए क्रिकेट किट खरीदी...'

Advertisement

Advertisement

()