नेहा मर्डर केस: 'उसे बहन मानता था तौफीक, फिर करने लगा शादी की बात', मृतक की बहन का दावा
मृतक युवती की बहन का कहना है कि 23 जून सोमवार की सुबह छत पर उसकी नेहा के साथ बहस हुई, जिसके बाद उसने पहले तो चुन्नी से उसका गला घोटने की कोशिश की, फिर उसे 5वीं मंजिल से नीचे फेंककर भाग गया.

दिल्ली की रहने वाली 19 साल की नेहा को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंकने का आरोपी तौफीक उसे ‘बहन’ मानता था. ये दावा नेहा की मां और बहन ने किया है. उनका ये भी दावा है कि तौफीक ने नेहा से कई बार ‘राखी भी बंधवाई’ थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह उससे शादी की बात कहने लगा था. नेहा ने मना किया तो उसने धमकी दी थी कि 'तुझे कहीं का नहीं छोड़ूंगा'.
मृतक युवती की बहन का कहना है कि 23 जून सोमवार की सुबह छत पर उसकी नेहा के साथ बहस हुई, जिसके बाद उसने पहले तो चुन्नी से उसका गला घोटने की कोशिश की, फिर उसे 5वीं मंजिल से नीचे फेंककर भाग गया.
नेहा की बहन ने आजतक के अरविंद ओझा से बात करते हुए बताया,
मृतक की बहन ने आगे बताया,
नेहा की मां ने भी दावा किया है कि नेहा को तौफीक ‘मुंहबोली बहन’ मानता था. उन्होंने बताया कि मुरादाबाद का रहने वाला तौफीक किसी गोदाम में वह काम करता था. पीड़ित मां ने बताया, “नेहा से वह राखी-वाखी बंधवाता था. कहता था मुझे नेहा से राखी बंधवानी है. मैंने कहा ठीक है. तू राखी बंधवाना चाहता है तो बंधवा ले, लेकिन भाई-बहन की तरह ही रहना है. आगे चलकर अगर इरादे गंदे हों, गलत हों तो ध्यान रखना. हम इस रिश्ते को पवित्र मानते हैं.”
नेहा की मां ने आगे बताया,
उन्होंने कहा कि नेहा को वह परेशान करने लगा था. उसके दफ्तर में फोन करता था. उन्हें कभी नहीं लगा कि वह उनकी बेटी के साथ ऐसा करेगा.
तौफीक के परिवार ने सुनाया अलग किस्सा
वहीं, इस मामले में तौफीक के परिवार की कहानी एकदम अलग है. आरोपी के बड़े भाई मोहम्मद निजाम का कहना है कि नेहा की हत्या उसके पिता ने ही की है. उनके मुताबिक, नेहा के पिता दोनों को ही छत से धक्का दे रहे थे, तौफीक किसी तरह से बच निकला लेकिन नेहा नीचे गिर गई. उन्होंने दावा किया कि नेहा के परिजन ने तौफीक से '60 हजार रुपये उधार' ले रखे थे. वो वही मांगने गया था.
निजाम ने कहा,
निजाम के मुताबिक, तौफीक ने शादी से इनकार करते हुए कहा था कि उसके परिवार में भाई-बहनें हैं, जिनकी शादी उसे करनी है. इसके अलावा हिंदू-मुस्लिम में शादी नहीं हो सकती. निजाम ने दावा किया,
निजाम का कहना है कि गिरफ्तारी से पहले तौफीक उन्हें ये सब बताकर गया था.
वहीं तौफीक की मां बतून ने बताया कि नेहा उनके बेटे को अपने घर पर बुलाती थी. उसकी मां कहती थी कि वो उसका बेटा है. नेहा उनके लड़के को फोन करती थी. आरोपी की मां के मुताबिक वह काफी समय से लड़की से बात नहीं कर रहा था, लेकिन वह बराबर फोन करती थी.
घटना के बारे में बताते हुए बतून ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
तौफीक को पुलिस ने 24 जून की रात गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.
वीडियो: ग्राउंड रिपोर्ट: तौफीक को राखी बांधती थी नेहा फिर भी छत से फेंक दिया. मौत पर क्या बोलीं नेहा की बहन?

.webp?width=60)

