The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi mukharjee nagar women azra kills her nephew age around 2 years

बहन के बेटे को पार्क में गला दबाकर मार डाला, शव गोद में लिए बैठी रही मौसी

पार्क के आसपास रहने वाले और वॉक करने आए लोगों ने बताया कि पार्क में काम करने वाले एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा. फिर उसके शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हुए. उनमें से एक आदमी ने महिला की गोद से बच्चे को छुड़ाया और तुरंत उसे लेकर पास के न्यूलाइफ हॉस्पिटल में गए,

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| अरविंद ओझा
20 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2026, 09:33 PM IST)
delhi police mukharjee nagar park children murder
मौसी ने कथित तौर पर पार्क में बच्चे की हत्या कर दी. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में लगभग दो साल के एक बच्चे की उसकी मौसी ने कथित तौर पर गला दबा कर हत्या कर दी. मुखर्जी नगर थाने को 20 फरवरी को दोपहर करीब 1.30 बजे PCR कॉल के जरिए बच्चे की हत्या की जानकारी मिली. यह कॉल बच्चे के मामा ने की थी. पुलिस बच्चे की मौसी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस को जानकारी दी गई कि मुखर्जी नगर के SFS फ्लैट्स स्थित एक पार्क में 30 वर्षीय महिला अजरा ने एक बच्चे का गला दबा दिया है. मृतक बच्चे की पहचान हादी के तौर पर हुई है. वह अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था. जोकि ग्रीस की एक कंपनी में इंजीनियर है. दो महीने पहले आदिल भारत आया था. उसके वापस जाने के बाद हादी अपनी मां उजमा के साथ मुखर्जी नगर स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था. 

पार्क के आसपास रहने वाले और वॉक करने आए लोगों ने बताया कि पार्क में काम करने वाले एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा. फिर उसके शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हुए. उनमें से एक आदमी ने महिला की गोद से बच्चे को छुड़ाया और तुरंत उसे लेकर पास के न्यूलाइफ हॉस्पिटल में गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उजमा बच्चे को अपनी गोद में लेकर बैठी दिख रही है. 

बच्चे के मामा और अजरा के भाई मिर्जा मोहम्मद ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. अपने सगी बहन के बच्चे की कथित हत्या के बाद अजरा पार्क में बेहोश हो गई थी. घटनास्थल पर पहुंची मुखर्जी नगर पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया और फिर मेडिकल चेकअप के बाद  हिरासत में लिया. 

वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में FIR दर्ज की है और परिवार वालों से पूछताछ करके हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.  

वीडियो: यूपी: डेढ़ महीने में एक ही लड़के को सांप ने 7 बार काटा, बचने को मौसी के घर पहुंचा, वहां भी आ गया

Advertisement

Advertisement

()