The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi Meerut Expressway Truck Accident Two Died Three Injured Noida UP

नोएडा में ड्राइवर को बचा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के निवासी देवेंद्र (34) और आजमगढ़ के गोविंद (35) के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 9 फरवरी की रात मेरठ से दिल्ली आने वाले हाईवे लेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| भूपेंद्र चौधरी
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 11:43 PM IST)
Delhi Meerut Expressway
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों व्यक्ति एक पिकअप वीकल में फंसे ड्राइवर को बाहर निकलने में मदद कर रहे थे. इसी दौरान सब्जियों से भरे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.  

मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के निवासी देवेंद्र (34) और आजमगढ़ के गोविंद (35) के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 9 फरवरी की रात मेरठ से दिल्ली आने वाले हाईवे लेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ड्राइवर हरिओम अंदर ही फंस गया. उसकी मदद करने के लिए दो अन्य ट्रक ड्राइवर देवेंद्र और गोविंद पहुंचे. वे 2 और ट्रक ड्राइवरों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. 

तभी सब्जियों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. देवेंद्र और गोविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसने घायलों को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया.

Noida
घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाते लोग.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 58 थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अमित तोमर ने बताया कि घायलों की पहचान शाहजहांपुर के वीरेंद्र, बागपत के साहिल और दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले 35 साल के हरिओम के तौर पर हुई है. वहीं, घटना के बाद शाहरुख नाम के एक शख्स घायलों की मदद करने पहुंचे. उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा,

'छोटे हाथी (पिकअप) ने पीछे से बड़ी गाड़ी को टक्कर मारा. बाद में लोग मदद के लिए आए. तभी एक ट्रक आया और उन्हें रौंद कर आगे निकल गया. जिसको बाद में पकड़ लिया गया.'
 

यह भी पढ़ें: IPL की टक्कर में आया MPL, प्लेयर ऑफ द मैच को मिल रहे देसी मुर्गे, अंडे और च्यवनप्राश!

फिलहाल तीनों घायल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उनका इलाज चल रहा है.

वीडियो: उत्तर प्रदेश में iPhone चुराने वाले पुलिसकर्मियों के साथ क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()