The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • delhi IRS officer raped and killed what happened that day

अमर कॉलेनी हत्याकांड: लड़की ने नहीं खोला था कमरे का गेट, फिर राहुल मीणा अंदर कैसे घुसा?

साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहने वाले सीनियर IRS अधिकारी की बेटी अपने स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी. उसी वक्त घर में हाउस हेल्प के तौर पर काम कर चुका राहुल मीणा घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर रेप करता है और फिर हत्या कर देता है.

Advertisement
pic
24 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:53 PM IST)
IRS officer daughter killed
आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या करने वाला राहुल मीणा. (फोटो- India today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली की अमर कॉलोनी में 22 अप्रैल को IRS अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी गई. आरोप है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी हुआ. घटना वाले दिन परिवार के लोग घर लौटे तो देखा कि लड़की का शव फर्श पर पड़ा था. उसके कपड़े फटे और आधे उतरे हुए थे. लड़की की हत्या करने वाले 23 साल के राहुल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीणा पीड़िता के घर में पहले हाउसहेल्प के तौर पर काम कर चुका था. बताया गया कि उसे जुए की लत थी और इसी वजह से पीड़िता के पिता ने उसे नौकरी से निकाल दिया था.

पीड़ित IRS अधिकारी का ये घर हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में है. इसके बावजूद आरोपी राहुल वहां पहुंच गया और वारदात को अंजाम दिया. ऐसे में इस इलाके में सुरक्षा को लेकर जो आशंकाएं पैदा हुए हैं, उससे लोग सहमे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल को पीड़िता के घर वालों का पूरा रूटीन पता था. वो ये भी जानता था कि घरवाले डुप्लीकेट चाभी कहां रखते हैं. वह घर में सिक्योरिटी की सारी व्यवस्था जानता था. घटना वाले दिन भी पहले उसने लड़की के मां-पिता के घर से बाहर जाने का इंतजार किया. उनके निकलते ही वह चाभी लेकर अंदर घुस गया.

घटना वाले दिन क्या हुआ था?

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई, लड़की अपने स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी. वह IIT से ग्रेजुएट थी और अब यूपीएससी की तैयारी में लगी थी. उस दिन वो घर पर अकेली थी. तभी किसी ने उसके स्टडी रूम का दरवाजा खटखटाया. लड़की ने पूछा कौन है? राहुल ने बाहर से जवाब दिया कि वो गांव से आया है और लड़की के पिता ने उसके लिए कुछ भेजा है, जो वह उसे देना चाहता है. लड़की ने कहा कि उसे बाहर रख दो. वो बाद में ले लेगी. 

राहुल मीणा ने कुछ देर बाहर इंतजार किया. लेकिन लड़की जब बाहर नहीं आई तो वह पाइप के सहारे छत पर चढ़ गया. वहां से दो फाइबर शीट हटाकर बाथरूम में घुसा और वहां से लड़की के कमरे में आ गया. उसे कमरे में देखकर लड़की घबरा गई. राहुल ने इसके बाद उससे पैसे मांगे. पीड़िता ने कहा कि वह पैसे उसके पिता से ले ले. यह कहकर वह अपने पापा को फोन करने लगी. तभी राहुल मीणा ने उससे फोन छीनकर फेंक दिया. 

एक्सप्रेस के मुताबिक जांच करने वालों को आरोपी मीणा ने बताया कि इस दौरान लड़की ने शोर मचाया तो उसने उसका मुंह बंद करने की कोशिश की. विरोध करने पर टेबल लैंप और पानी की बोतल से उस पर हमला किया. लड़की अचेत हो गई. इसके बाद कथित तौर पर उसने लड़की के साथ बलात्कार किया. लड़की ने विरोध किया और मीणा को काट लिया. गुस्से में मीणा ने मोबाइल फोन की चार्जर वायर से पीड़िता का गला घोट दिया.

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद मीणा लड़की के बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे तीसरे फ्लोर पर लेकर गया. वहां उसकी उंगली से लॉकर खोलने की कोशिश की. उंगली पर खून लगा होने की वजह से वह लॉकर खोल नहीं पाया. तीन बार कोशिश के बाद जब लॉकर पासवर्ड मांगने लगा तब उसने स्क्रूड्राइवर की मदद से उसे खोल डाला. वहां से ढाई लाख रुपये चोरी किए. खून लगे अपने कपड़े उतारे और लड़की के भाई के कपड़े पहनकर मेन गेट से बाहर चला गया. 

वीडियो: भारत-चीन को नरक का गड्ढा कहा, ईरान ने ट्रंप को खूब सुनाया, भारत ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()