The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi irs officer murderer rahul arrested from hotel cctv footage out

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक-एक बात बताई

दिल्ली में एक IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले 21 अप्रैल की रात अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 12:02 AM IST)
Delhi irs officer daughter murder cctv footage
दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से पकड़ा गया है. वह यहां एक होटल में रुका था. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने हत्या के अलावा घर से 2.5 लाख रुपये भी गायब किए थे और कथित तौर पर युवती का रेप भी किया था.

इंडिया टुडे से जुड़े अंशुल के इनपुट के मुताबिक, आरोपी राहुल IRS अधिकारी के घर हाउस हेल्प का काम करता था. डेढ़ महीने पहले उसको नौकरी से निकाल दिया गया था. राहुल मूल रूप से अलवर के राजगढ़ का रहने वाला था. जांच में पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले 21 अप्रैल की रात अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से रेप किया था. 

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 15 टीमों का गठन किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के अलावा घर में लूटपाट भी की थी. उसने घर के अलमारी से 2.5 लाख रुपये चुराए थे. पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न करने और रुपये चुराने के बाद आरोपी ने घर में ही कपड़े बदले और पुराने कपड़ों को घर के अंदर ही छोड़ कर फरार हो गया. हत्या के बाद आरोपी के भागने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में आरोपी बैग लेकर भागता दिख रहा है. वह पीली शर्ट पहने हुए है और उसके कंधे पर बैग टंगा हुआ है.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस ऑटो की पहचान की, जिस पर बैठ कर आरोपी भागा था. पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को ट्रैक किया. ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को आरोपी के होटल की लोकेशन बताया, जहां उसने आरोपी को उतारा था. इस इनपुट के सहारे पुलिस होटल तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर ये पता चला है कि आरोपी ने अकेले ही हत्या, यौन उत्पीड़न और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

आरोपी राहुल को IRS अधिकारी ने एक दूसरे अधिकारी की सिफारिश पर काम पर रखा था. उसने वहां लगभग एक साल तक काम किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन गेम खेलता था और सट्टा लगाता था. इसके लिए वो आस-पड़ोस के हाउस हेल्प से कर्ज लेता था और अधिकारी के साथ भी फर्जीवाड़ा करता था.

अधिकारी उसे दवा लाने के लिए पैसे देते थे. लेकिन वो पैसे अपने पास रख लेता था और उनके नाम पर दुकान से उधार दवाई ले आता था. अधिकारी के परिवार को उसकी हरकतों के बारे में पता चल गया. इसलिए उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया.

वीडियो: ग्राउंड रिपोर्ट: दिल्ली के उत्तम नगर में 400 झुग्गियां जलकर खाक, चश्मदीदों ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()