The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi IRS Officer Daughter Sexual Assault And Murder Case Amar Colony Rahul Meena

दिल्ली में मोबाइल चार्जर की वायर से IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, सेक्शुअल असॉल्ट की भी आशंका

लड़की के सिर और हाथ में गंभीर चोट के निशाने मिले. परिजन उसे फौरन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुबह 9 बजे पुलिस को सूचित किया गया जो फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| हिमांशु मिश्रा
22 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026, 07:06 PM IST)
Delhi, IRS Daughter Murder Case
दिल्ली में एक IRF ऑफिसर की बेटी की हत्या कर दी गई. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक राजस्व अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी गई है. हत्या से पहले मृतक पर सेक्शुअल असॉल्ट होने की भी आशंका जताई जा रही है. आरोपी कुछ समय पहले अधिकारी के घर हाउस हेल्प का काम कर चुका है. डेढ़ महीने पहले ही उसे काम से निकाल दिया गया था. घटना के बाद से वो फरार है. पुलिस ने लड़की के शव को मेडिकल जांच के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

घटना 22 अप्रैल की सुबह हुई. इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय लड़की के पेरेंट्स घर पर मौजूद नहीं थे. ऐसा बताया गया है कि पति-पत्नी एक्सरसाइज के लिए जिम गए हुए थे. इसी बीच आरोपी राहुल मीणा घर में घुसा. कुछ देर बाद कपल जिम से लौटा तो बेटी को फर्श पर बेसुध पाया. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के सिर और हाथ में गंभीर चोट के निशाने मिले. परिजन उसे फौरन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुबह 9 बजे पुलिस को सूचित किया गया जो फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. 

कपल ने अपनी शिकायत में बेटी की हत्या का आरोप घर के पुराने हाउस हेल्प राहुल मीणा पर लगाया है. उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी बेटी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया है. 

एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि शुरुआती पड़ताल से यह यौन उत्पीड़न के बाद हत्या करने का मामला लग रहा है. आशंका है वारदात में मोबाइल फोन के चार्जर केबल का इस्तेमाल किया गया था. 

पुलिस को घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मिला है. इसमें आरोपी राहुल मीणा को बुधवार सुबह IRS ऑफिसर के घर में घुसते हुए देखा गया है. उसकी तलाश करने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर दिया है.

पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने सुबह 6:30 बजे से 7 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया होगा. उस समय पेरेंट्स घर पर नहीं थे और उनके मौजूदा दो हाउस हेल्पर भी दिन में देर से आते हैं. हो सकता है आरोपी को इसकी जानकारी हो, और इसलिए इसी वक्त घर में घुसने का फैसला किया.

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, पेरेंट्स सुबह जिम जाते हुए घर को बाहर से बंद कर चाबियां वहीं हाउस हेल्प के लिए छोड़े जाते थे. आरोपी पहले वहां काम कर चुका था, इसीलिए उसे इस बात की जानकारी थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक लड़की के रूम के बाहर CCTV कैमरे लगे थे जिसकी लाइव फीड मृतक और उनके पिता के फोन से मिली. पुलिस को पास की एक गली में लगे CCTV से भी सुराग मिले हैं. इसमें आरोपी को एक बैकपैक ले जाते हुए देखा गया.

इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी राहुल मीणा राजस्थान का रहने वाला है. वो पिछले 18 महीनों से IRS ऑफिसर के घर पर काम कर रहा था. करीब डेढ़ महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था.

अलवर के SP सुधीर चौधरी ने बताया, “आरोपी राहुल मीणा ने लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया है, जिसका मामला अलवर के राजगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. महिला का मेडिकल करवा कर FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपी राहुल मीणा को पकड़ने के लिए दिल्ली और अलवर की पुलिस मिलकर काम कर रही हैं.”

वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. इसी चक्कर में उसने ऑफिसर के पड़ोसियों से लाखों रुपये उधार लिए थे. जब पड़ोसियों ने उससे पैसे वापस मांगे, तो वो नौकरी छोड़कर भाग गया. बाद में मृतक के पिता ने सभी के पैसे लौटाए थे.

वीडियो: पहलगाम आतंकी हमले को एक साल हो गए, पीड़ित परिवारों का ज़ख्म अब भी ताज़ा

Advertisement

Advertisement

()