The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi gurdwara body urges Govt to ensure LPG supply for langar

गुरुद्वारों को भी नहीं मिल रही गैस, कहीं-कहीं लंगर बंद होने की नौबत आई

Delhi gurdwara LPG shortage langar: दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी (DSGMC) ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

Advertisement
pic
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 11:22 PM IST)
Delhi gurdwara LPG shortage langar
दिल्ली गुरुद्वारा में गैस सिलेंडर की कमी की वजह से लंगर सर्विस में दिक्कत आ रही है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

LPG सिलेंडर की कमी से कई रेस्टोरेंट, ढाबा और नुक्कड़ किनारे बने टी स्टॉल बंद हो गए हैं. कुछ ऑफिस ने भी गैस की किल्लत के चलते कर्मचारियों को घर से काम दे दिया या फिर कैफेटेरिया के मेन्यू में कटौती कर दी. इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के दुष्प्रभावों का आलम ये है कि अब दिल्ली के गुरुद्वारों में लंगर पर भी संकट आ गया है. गुरुद्वारा कमिटी ने गैस सिलेंडर की दिक्कत पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है.

इंडिया टुडे के पत्रकार सुशांत मेहरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के गुरुद्वारों में गैस की सप्लाई पूरी ना हो पाने की वजह से लंगर को चालू करने में परेशानी आ रही है. खाना नहीं बना पा रहा है. ऐसे में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी (DSGMC) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

DSGMC ने कहा कि दिल्ली के गुरुद्वारों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लंगर परोसा जाता है. मगर वैश्विक युद्ध जैसी स्थिति की वजह से गैस एजेंसियों ने सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है, जिससे लंगर के संचालन पर असर पड़ रहा है.

समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर गुरुद्वारों के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति तुरंत बहाल कराई जाए. ताकि लंगर सेवा बिना किसी परेशानी के जारी रह सके, क्योंकि लंगर सेवा ना सिर्फ धार्मिक परंपरा है बल्कि सामाजिक सद्भाव और सेवा का प्रतीक भी है.

चूल्हे पर खाना बना रहे गुरुद्वारा

इंडिया टुडे से जुड़े प्रेम कुमार पासी की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के फरीदकोट में गैस सिलेंडर की कमी के कारण गुरुद्वारों में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है. दावा है कि गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह में लंगर सेवा कमिटी हर रोज दो हजार लोगों को लंगर खिलाती है. कमिटी जिले के अस्पतालों में भी लगभग 10 हजार मरीजों के लिए लंगर भेजती है. ऐसे में गैस सिलेंडर संकट का असर खाने पर ना पड़े इसलिए कमिटी के लोग लकड़ी जलाकर ही खाना बना रहे हैं.

सिलेंडर के लिए लंबी लाइन से बचें

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे LPG की उपलब्धता को लेकर घबराएं नहीं. और डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस के बाहर लंबी कतारों में भी खड़े ना हों. उपभोक्ताओं को एजेंसियों के पास खुद जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सिलेंडर आसानी से ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं.

वीडियो: ईरान ने दी ट्रंप को धमकी, कहा-तेल और गैस पर हमला किया, तो...'

Advertisement

Advertisement

()