The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi government ordered chinese CCTV Camera remove Aam aadmi party PWD minister Parvesh Sahib Singh

रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में AAP सरकार के लगाए CCTV कैमरों को हटाएगी, वजह 'चीनी' है

Delhi PWD chinese CCTV Camera remove: दिल्ली की बीजेपी सरकार ने राजधानी दिल्ली में लगे हजारों CCTV कैमरों को रिप्लेस करने का ऑर्डर दिया है. सुरक्षा का हवाला देते हुए ये फैसला लिया गया है. बताया गया कि राजधानी में लगे लाखों कैमरों में से कुछ चीनी कंपनी के हैं.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:02 PM IST)
Delhi PWD chinese CCTV Camera remove
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में लगे CCTV कैमरों को हटाया जाएगा. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजधानी दिल्ली में लगे हजारों CCTV कैमरों को रिप्लेस करने का ऑर्डर आया है. ये फैसला आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकाल में लगे कैमरों को लेकर लिया गया है. बीजेपी सरकार ने सुरक्षा कारणों हवाला देते हुए ये निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि राजधानी में लगे लाखों कैमरों में से कई चीन की कंपनी के हैं.

पहले दिल्ली में लगे CCTV कैमरों का तिया-पांचा जान लेते हैं. आजतक के मुताबिक राजधानी में वर्तमान में 2 लाख 74 हजार CCTV कैमरे हैं. इन्हें दो फेज में लगाया गया था. पहले चरण (सितंबर 2020 – नवंबर 2022) में 1 लाख 40 हजार CCTV लगे थे. दूसरे चरण (जून 2025 – मार्च 2026) में 1 लाख 34 हजार कैमरे इन्स्टॉल किए गए.

बीजेपी सरकार का कहना है कि आम आदमी पार्टी (APP) के कार्यकाल में लगे 1.40 लाख कैमरा चीनी कंपनी Hikvision के हैं. कंपनी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेटा सुरक्षा और निगरानी को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं.

इसी को लेकर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने बात की. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि उन्होंने शहर भर में लगे लगाए गए CCTV कैमरों के एक बड़े हिस्से को चरणों में हटाने का फैसला किया है. खासकर वे कैमरे जो चीनी कंपनी Hikvision से लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये निर्णय हाल ही में आए सरकारी निर्देशों और व्यापक सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है.

प्रवेश सिंह ने आगे कहा, “पिछली सरकार ने इतनी बड़ी तकनीकी व्यवस्था लाते समय सुरक्षा के दीर्घकालिक पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया. CCTV केवल निगरानी का साधन नहीं बल्कि संवेदनशील डेटा से जुड़ा एक जरूरी सिस्टम है.” मंत्री ने आगे कहा कि जब पूरे शहर में इस लेवल पर तकनीक लगाई जाती है, तो यह सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा फैसला होता है. इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.

प्रवेश ने कहा कि सरकार चीनी कैमरों को चरणों में बदलेगी ताकि मॉनिटरिंग सिस्टम पर असर ना पड़े. पहले फेज में 50 हजार कैमरे बदले जाएंगे. चीनी CCTV को हटाकर नए, सुरक्षित और आधुनिक सिस्टम लगाए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया इस तरह से की जाएगी कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए.

इससे पहले जब मंत्री प्रवेश सिंह ने CCTV कैमरा पर बात की थी, तब उन्होंने कैमरों के चाइनीज कंंपनी के होने के अलावा एंगल पर भी सवाल उठाए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवेश सिंह ने कहा था कि सरकार फेज 1 (AAP सरकार का कार्यकाल) में लगे कैमरा को बदलने का प्लान कर रही है. क्योंकि दिल्ली में कैमरों को बेहतर योजना, रखरखाव, उनके सही एंगल और जगहों के हिसाब से फिर से लगाने की जरूरत हैं.

वीडियो: 7 साल बाद भारत और ईरान के बीच शुरू तेल व्यापार?

Advertisement

Advertisement

()