मालवीय नगर हादसा: 6 कमरे की इजाजत, बना दिए 25, लोगों की जान से खेल रहे थे होटल वाले
दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में आग लगने की घटना की शुरुआती जांच में कई तरह की लापरवाही सामने आई है. दिल्ली सरकार की ओर से होटल को बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) के तहत 6 कमरे बनाने का लाइसेंस दिया गया था. लेकिन होटल में 25 कमरे बनाए गए थे. कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे.

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'फ्लरिश स्टे' होटल में आग लगने की घटना के पीछे बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं. दिल्ली सरकार ने होटल को केवल छह कमरे का लाइसेंस दिया था. लेकिन होटल कथित तौर पर 25 कमरे के साथ चल रहा था. यही नहीं, होटल के पास फायर डिपार्टमेंट का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी नहीं था.
होटल में आग, 6 कमरे इजाजत, बना दिए 25इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, दिल्ली सरकार की ओर से होटल को बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) के तहत 6 कमरे बनाने का लाइसेंस दिया गया था. लेकिन होटल में 25 कमरे बनाए गए थे. कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे.
होटल के पास फायर NOC नहीं था
# दिल्ली सरकार के Fire Chief के मुताबिक, फायर डिपार्टमेंट ने इस बिल्डिंग को कोई Fire NOC जारी नहीं किया था.
# दिल्ली के गृह मंत्री ने DC और SDM को निर्देश दिए हैं कि अवैध इमारतों और अवैध कारोबार की जांच कर उन्हें सील किया जाए.
# बिल्डिंग में basement + ground + 5 floors थे, यानी यह 15 मीटर से ऊंची इमारत थी.
# आग लगने के खतरे से जुड़े नियमों के अनुसार ऐसी बिल्डिंग में आम तौर पर दो staircase/staircase exits की जरूरत होती है. लेकिन होटल में आने जाने का एक ही रास्ता था.
# बिल्डिंग में ventilation का कोई इंतजाम नहीं था. सभी खिड़कियां पूरी तरह सील थीं, जिससे धुआं और heat बाहर नहीं निकल सके. इसी वजह से आग और धुआं तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गए और लोगों को बाहर निकलने का बहुत कम समय मिला.
चश्मदीदों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद अंजुम ने बताया कि होटल में एंट्री और एग्जिट के लिए एक ही गेट था, जबकि आग बेसमेंट/ग्राउंड फ्लोर की तरफ से शुरू हुई. धुआं फैलते ही अंदर फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ीं और ऊपर की मंजिलों से कूदना शुरू कर दिया. उन्होंने आगे बताया,
सुबह करीब 8 बजे से फायर ब्रिगेड को कॉल किए जा रहे थे, लेकिन दमकल करीब 9:40 बजे पहुंची. अगर समय पर कार्रवाई होती तो इतनी मौतें टाली जा सकती थीं.
इस हादसे में 21 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के घायल होने की खबर है. ज्यादातर मृतक विदेशी नागरिक बताए गए हैं. घायलों को इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वीडियो: Delhi Malviya Nagar Fire: होटल में लगी आग, 20 झुलस गए,पुलिस ने क्या बताया?


