The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi dwarka apartment fire 3 people loss their life

दिल्ली के द्वारका की रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे तीन लोगों की मौत

Delhi के Dwarka में एक अपार्टमेंट में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. और राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है. साथ में पुलिस की टीम भी मौजूद है.

Advertisement
delhi dwarka apartment fire fire brigade sector 13
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में एक बिल्डिंग में लगी आग. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
10 जून 2025 (अपडेटेड: 10 जून 2025, 01:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली (Delhi) के द्वारका (Dwarka) में एक इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गई. आग से बचने के लिए 3 लोग आनन-फानन में बिल्डिंग से कूद गए. उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान इन सभी की मौत हो गई है. मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 जून की सुबह 10 बजे किसी ने फोन कर दिल्ली फायर सर्विस को द्वारका सेक्टर 13 के MRV स्कूल के पास रिहायशी अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना दी. आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं. साथ ही अपार्टमेंट में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्काई लिफ्ट भी लगाया है.

पिता समेत दो बच्चे की मौत

अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल पर लगी आग में एक पिता अपने दो बच्चों के साथ फंस गए. इसमें एक लड़का और एक लड़की थी. आग से बचने के लिए दोनों बच्चे बालकनी से कूद गए. बच्चों को कूदता देख उनके पिता यश यादव भी बालकनी से कूद गए. बिल्डिंग से छलांग लगाने के चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें IGI अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा भी आग में फंस गए थे. लेकिन उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है. और इलाज के लिए IGI अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है. ये दोनों फिलहाल खतरे से बाहर है. आग लगने के बाद सोसाइटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है. और बिल्डिंग की बिजली, पानी और PNG कनेक्शन जैसी सुविधाएं बंद कर दी गई है. फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने से आक्रोश

हादसे के दौरान बिल्डिंग के आस पास काफी भीड़ जमा हो गई. जिसकी वजह से द्वारका रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. जिसे खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी. फायर ब्रिगेड की टीम के देर से पहुंचने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था. 

फायर डायरेक्टर ने आग की सूचना पर क्या कहा?

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर आग बुझाने वाली 8 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया था.  मौके पर स्टेशन ऑफिसर मुकुल भारद्वाज सहित 40 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी रही. और समय पर आग पर काबू पा लिया गया. 

वीडियो: 'पुतिन आग से खेल रहे हैंं', ट्रंप का या बयान रूस को पसंद नहीं आया है

Advertisement

Advertisement

()