'ब्राह्मणों की वजह से समाज में ज्ञान की लौ', सीएम रेखा गुप्ता ने और भी बहुत कुछ कहा
दिल्ली की सीएम लगातार जातिगत मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. रविवार को रेखा गुप्ता ने ब्राह्मण समाज को संबोधित किया. उन्होंने ब्राह्मणों की जमकर तारीफ की.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हालिया बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. रविवार, 5 अक्टूबर को दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित अंतरराज्यीय ब्राह्मण सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर समाज में कोई ‘ज्ञान की लौ’ जला रहा है, तो वो हमारा ब्राह्मण समाज है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल शास्त्रों की पूजा नहीं करते बल्कि शस्त्र की भी पूजा करते हैं.
दिल्ली की सीएम लगातार जातिगत मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. रविवार को रेखा गुप्ता ने ब्राह्मण समाज को संबोधित किया. उन्होंने ब्राह्मणों की जमकर तारीफ की. दिल्ली की सीएम ने जोर देकर कहा कि सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन उसे ब्राह्मण समाज के हित में काम करना चाहिए.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा गुप्ता ने मंच से कहा,
रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली बीते 27 सालों से धीमी स्पीड से आगे बढ़ रही है. उन्होंने मंच से अपील की कि दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने के लिए लोग अपने सुझाव देते रहें. उन्होंने कहा,
उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) को जातिगत मंचों से रेखा गुप्ता के बयान नागवार गुजर रहे हैं. AAP विधायक संजीव झा ने रेखा गुप्ता के एक अन्य कार्यक्रम में दिए बयान पर नाराजगी जाहिर की. 5 अक्टूबर को ही रेखा गुप्ता ने कुम्हार-प्रजापति समाज से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.
इसमें उन्होंने जो बयान दिया, उस पर संजीव झा ने आपत्ति जताते हुए कहा,
संजीव शर्मा ने आगे कहा कि किसी समाज के लिए इस तरह की बातें करना ना सिर्फ असंवेदनशील है, बल्कि जनता के जज्बात का अपमान भी है.
इससे पहले, रेखा गुप्ता ने 4 अक्टूबर को छठ पूजा को लेकर कहा था कि पहली बार दिल्ली में 'सनातनी सरकार' बनी है, जो यमुना किनारे भव्य छठ पूजा का आयोजन करेगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते सालों से यमुना किनारे छठ नहीं हो पा रहा था.
वीडियो: दिल्ली में हो रही वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में कुत्तों का आतंक, दो विदेशी कोचों पर किया हमला

.webp?width=60)

