'वो कुत्तों पर आए कोर्ट के फैसले से नाराज था... ', रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की मां ने सब बताया
Delhi CM Rekha Gupta पर अटैक करने के आरोपी Rajesh Sakriya की मां ने कहा है कि वो आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज था.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हमला करने वाले शख्स की जानकारियां सामने आई हैं. आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला 41 साल का राजेश सकरिया (Rajesh Sakriya) है. आरोपी की मां भानु ने दावा किया है कि वो कुत्तों से बहुत प्यार करता है और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से परेशान था. शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में भेजा जाए. हालांकि, ये मामला अब भी कोर्ट में पेंडिंग है.
20 अगस्त की सुबह सीएम पर हमला तब हुआ, जब वो एक जनसुनवाई कर रही थीं. आरोपी की मां के हवाले से एनडीटीवी ने कहा,
रिश्तेदार के जेल में होने का मामला भी सामने आयासूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि आरोपी जिस कागज के साथ जनसुनवाई में पहुंचा था, वो उसके किसी रिश्तेदार से संबंधित था. रिपोर्ट है कि राजेश का कोई रिश्तेदार जेल में है. उसी को जेल से निकलवाने की अर्जी लेकर वो सीएम तक पहुंचा था, ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है.
दिल्ली पुलिस आरोपी के बारे में और भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. उसका आधार कार्ड सामने आया है.
ये भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता पर गुजरात के शख्स ने किया हमला, पहले कागज थमाया फिर खींचा, लगी चो
भाजपा ने थप्पड़ की बात को खारिज कियाशुरुआत में खबर आई थी कि आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला किया और थप्पड़ मारा. भाजपा ने थप्पड़ वाली बात को खारिज किया है और कहा है कि मुख्यमंत्री पर हमला हुआ है. भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने मामले को लेकर कहा,
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने पत्थर या थप्पड़ लगने की घटना को खारिज किया. उन्होंने कहा है कि हमलावर ने सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री का हाथ खींचने की कोशिश की, जिसके कारण हाथापाई हुई और हो सकता है कि उनका सिर किसी कोने में जा लगा हो. सचदेवा ने आगे कहा कि सीएम अपना दैनिक काम और जनसुनवाई जारी रखने के लिए दृढ़ हैं.
वीडियो: सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर क्या सुनवाई हुई? कपिल सिब्बल ने क्या दलील दी?

.webp?width=60)


