The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Deepika Padukone fans slam Dhruv Rathee for skin-lightening video

ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा के लिए क्या कह दिया? फैंस टूट पड़े हैं

चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी की हाल में पोस्ट हुई वीडियो का ये इंट्रो है. जिसका टाइटल है- 'The fake beauty of Bollywood celebrities.' इसमें वे क्लेम करते हैं कि स्क्रीन पर दिखने वाली ब्यूटी अब काफी हद तक फेक हो चुकी है.

Advertisement
Dhruv Rathee fakeBeauty video
ध्रुव राठी ने बॉलीवुड ब्यूटी स्टैंडर्ड पर एक वीडियो बनाया है. (फोटो-IMDb)
pic
रितिका
26 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025, 07:07 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

"बॉलीवुड के फेक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स इतने जहरीले हो गए हैं कि कोई अपनी नाक की सर्जरी करा रहा है, तो कोई अपने ब्रेस्ट को बड़ा करवाता है. कोई अपनी जॉ लाइन (Jawline) बदलवाता है, तो कोई अपनी स्किन को गोरा करने के लिए स्किन लाइटनिंग प्रसीजर (Skin lightening procedures) का इस्तेमाल करता है."

चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी की हाल में पोस्ट हुई वीडियो का ये इंट्रो है. जिसका टाइटल है- 'The fake beauty of Bollywood celebrities.' इसमें वे क्लेम करते हैं कि स्क्रीन पर दिखने वाली ब्यूटी अब काफी हद तक फेक हो चुकी है. बॉलीवुड सेलिब्रिटिज जो स्क्रीन पर बिल्कुल फ्लोलेस दिखते हैं. वह बस डॉक्टर की देन है. आगे वे यह भी दावा करते हैं कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस ने स्किन को गोरा करने वाला इंजेक्शन लिया है. यानी Glutathione injections. इसमें वे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा आदि का नाम लेते हैं.

इस वीडियो के पोस्ट होते ही दीपिका पादुकोण के फैंस उन्हें डिफेंड करने आ जाते हैं. वे कहते हैं कि स्किन लाइटनिंग का दावा गलत है. वह पहले टैन थी. उनके फैंस ने और क्या कहा? इससे पहले ये बता देते हैं कि ध्रुव राठी ने असल में क्या था. वे कहते हैं,

Embed

इसके बाद वे काजोल के एक इंटरव्यू का एक वीडियो भी लगाते हैं. आगे कंटिन्यू करते हुए ध्रुव कहते हैं,

Embed

जैसे ही ये वीडियो पोस्ट हुआ, दीपिका पादुकोण के फैंस ध्रुव राठी को खरी-खोटी सुनाने लगे. रेडिट पर bollynewsandgossips पेज से एक पोस्ट शेयर किया गया. इसमें कहा गया कि ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण को स्किन लाइटनिंग के लिए ब्लेम किया है. इसके बाद एक्ट्रेस के फैंस दावा करने लग गए कि ये सब झूठ है.

mynameis नामक एक यूजर ने लिखा,

Embed

dhruv_rathee_fake_beauty_video
फोटो-रेडिट

Apprehensive-Song253 नामक एक अन्य यूजर ने लिखा,

Embed

dhruv_rathee_fake_beauty_video
फोटो-रेडिट

Scorpio-sauce नामक यूजर ने दावा किया कि स्किन लाइटनिंग वाली बात सच है. मगर कोई नहीं जानता ये सब कैसे शुरू हुआ. यूजर ने कहा कि ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के लिए उन्हें गोरा होने के लिए कहा गया था. ताकि उनके चेहरे पर कम मेकअप का इस्तेमाल हो सके. ‘तमाशा’ फिल्म में भी ये देखा जा सकता है कि वे रणबीर के बगल में कितनी गोरी लग रही थी.

dhruv_rathee_fake_beauty_video
फोटो-रेडिट

कुछ यूजर ने कहा कि सबकी अपनी पसंद है. उनके पास पैसा हैं. अगर उन्हें गोरा होना है, तो वह हो सकती हैं.

इससे पहले भी ध्रुव राठी कई बार अपनी वीडियो को लेकर विवादों में फंसे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ‘धुरंधर’ फिल्म पर वीडियो बनाया था. जिसे उन्होंने प्रोपेगैंडा बताया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

वीडियो: जाह्नवी कपूर को ध्रुव राठी ने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर किया टारगेट?

Advertisement

Advertisement

()