The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Cuddalore 80 year old woman allegedly gangraped and robbed Panrutti Tamil Nadu

तमिलनाडु में 80 साल की महिला से गैंगरेप, चार पर केस दर्ज

Cuddalore Gangrape Case: घटना कुड्डालोर के पनरुट्टी इलाक़े की है. बुज़ुर्ग महिला अपने बेटे के साथ रहती थी. सोमवार, 16 जून की शाम महिला टहलने के लिए निकली थी. तभी ये घटना घटी.

Advertisement
Cuddalore 80 year old woman gangrape
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीण. (फ़ोटो- इंडिया टुडे)
pic
हरीश
17 जून 2025 (पब्लिश्ड: 03:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु के कुड्डालोर ज़िले में पुलिस ने एक 80 साल की बुज़ुर्ग महिला के गैंगरेप के आरोप में चार लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बदमाशों ने महिला के पास से सोने की लूट भी की. पुलिस इन लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

घटना कुड्डालोर के पनरुट्टी इलाक़े की है. बुज़ुर्ग महिला अपने बेटे के साथ रहती थी. इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की ख़बर के मुताबिक़, सोमवार, 16 जून की शाम महिला टहलने के लिए निकली थी. तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनको किडनैप कर लिया. इसके बाद बदमाश उन्हें एक सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद उनका ‘गैंगरेप किया’. इस दौरान उनका मुंह बंद करने के लिए कथित तौर पर उनके मुंह में मिट्टी डाल दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक़, ग्रामीणों ने महिला को बेहोश देखा और उन्हें ज़िला सरकारी अस्पताल ले गए. जहां महिला का इलाज चल रहा है. आरोप है कि बदमाशों ने बुज़ुर्ग महिला के पास से सोने के गहने (कान की बाली और नाक की पिन) भी लूट लिये. जिसका वजन 8 ग्राम था.

पनरुट्टी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल फरार संदिग्धों की तलाश कर रही है. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत जुटा लिए हैं.

ये भी पढ़ें- नोएडा में चलती कार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

बीच पर कॉलेज छात्रा से गैंगरेप

गोपालपुर पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में दस लोगों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी हिंजिलिकट इलाक़े के हैं. आरोपियों ने कथित तौर पर रविवार, 15 जून की रात क़रीब 8:30 बजे घटना को अंजाम दिया.

ओडिशा के गंजम ज़िले में एक लोकप्रिय बीच है, गोपालपुर बीच (Gopalpur Beach). यहां एक 20 साल की कॉलेज छात्रा अपने पुरुष दोस्त के साथ ‘राजा उत्सव’ मनाने गई थी. वो लोग एक सुनसान जगह पर बैठे थे. तभी तीन मोटरसाइकिलों पर लगभग 10 लोग पहुंचे. इस ग्रुप ने कथित तौर पर दोनों की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया और पैसे न देने पर तस्वीरों को ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी.

इसके बाद उन्होंने छात्रा के दोस्त पर हमला किया, उसके हाथ बांध दिए और उसके साथ मारपीट की. फिर महिला को घसीटकर पास के एक खाली घर में ले गए. जहां कथित तौर पर उनमें से तीन ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया.

वीडियो: कर्नाटक में गैंगरेप के आरोपियों ने जमानत मिलने के बाद निकाला रोड शो, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

Advertisement

()