The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • couple making instagram reels tiktok video on busy road public teaches them civic sense uno reverse trend

रोड पर बैठकर रील बना रहा था कपल, फ्रेम बिगड़ा तो कहानी पलट गई

Uno Reverse Trend: इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो ‘सिविक सेंस’ ट्रेंड का उल्टा उदाहरण दिखाता है. सड़क पर रील बनाने के चक्कर में एक कपल खुद दूसरों के लिए खतरा बन जाता है. तभी एक कार का फ्रेम में आना पूरे नैरेटिव को पलट देता है. यही है यूनो रिवर्स ट्रेंड, जहां गलती करने वाला ही एक्सपोज हो जाता है.

Advertisement
couple making instagram reels tiktok video on busy road public teaches them civic sense uno reverse trend
वायरल वीडियो में सड़क पर बैठकर रील बनाता कपल (PHOTO- Screengrab from X)
pic
मानस राज
1 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अगर आप भी इंटरनेट पर रील स्क्रॉल करते हैं, तो मुमकिन है कि आपकी फीड पर भी 'सिविक सेंस' (Civic Sense Trend) वाली रील आई होगी. इंटरनेट पर ये ट्रेंड गदर काट रहा है. इस ट्रेंड में लोग कैमरा ऑन कर वीडियो/रील आदि शूट करना शुरू करते हैं, तभी पीछे से कोई आकर उनका फ्रेम बिगाड़ देता है. वीडियो के फ्रेम को डिस्टर्ब करने वाले लोगों को लेकर कहा जाता है कि उनमें कोई 'सिविक सेंस' नहीं है. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिससे एक नया ट्रेंड जुड़ गया है. ये है 'यूनो रिवर्स ट्रेंड' (Uno Reverse Trend). 

यूनो रिवर्स ट्रेंड एक पॉपुलर सोशल मीडिया मीम और वीडियो फॉर्मेट है, खासकर टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर, जहां यूजर्स नेगेटिविटी, बेइज्जती या अजीब सिचुएशन को किसी और पर वापस पलटने के सीन दिखाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल सड़क पर रील बना रहा है. उसे सड़क पर चलने वाले बाकि लोगों की कोई चिंता नहीं है. वो आराम से बाइक साइड में लगाकर वायरल होने की होड़ में जुटा हुआ है. तभी उनके फ्रेम में एक गाड़ी आ जाती है. अब कहने को ये सिविक सेंस वाला ट्रेंड हो सकता है क्योंकि कपल के वीडियो का फ्रेम बिगड़ गया है. लेकिन ये यूनो रिवर्स ट्रेंड है. कैसे, चलिए समझते हैं.

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो एक चलती कार के अंदर से बनाया गया है. कार एक रास्ते पर आगे बढ़ रही है. अचानक से ड्राइवर को दिखता है कि एक कपल, तेज रफ्तार से गुजर रही गाड़ियों वाली सड़क पर बैठ कर वीडियो बना रहा है. ड्राइवर झटके में ब्रेक लगाता है. अगर उसके ब्रेक लगाने में थोड़ी सी भी देरी होती तो कपल को गंभीर चोटें आ सकती थीं. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये जरूरी नहीं कि हमेशा वीडियो का फ्रेम बिगाड़ने वालों में ही सिविक सेंस की कमी हो. 

ऐसे लोग भी हैं जिनके साथ यूनो रिवर्स ट्रेंड भी हो सकता है. माने कपल किसी और को फ्रेम बिगाड़ने के लिए सिविक सेंस का लेक्चर देता, उससे पहले उनकी स्थिति वापस पलट गई. यूजर्स इस कपल को खूब ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि सिविक सेंस की कमी वीडियो का फ्रेम बिगाड़ने वालों में नहीं, बल्कि वीडियो शूट करने वालों में भी है.

वीडियो: IAS टीना डॉबी को किसने 'रील स्टार' कहा? हिरासत में छात्र नेता

Advertisement

Advertisement

()