The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Congress Targets narendra Modi for Trump support to Pakistan amid conflict with Afghanistan

'Huglomacy फेल?', डॉनल्ड ट्रंप ने पाक को 'फुल सपोर्ट' दिया, कांग्रेस ने PM मोदी को घेर लिया

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने फिर पाकिस्तान का खुला समर्थन किया है. इससे भारत की 'huglomacy' को बड़ा झटका लगा है.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 02:31 PM IST)
jairam ramesh on narendra modi huglomacy
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. (india today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है. उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर की तारीफ की है. इसे लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह भारत की ‘Huglomacy’ को बड़ा झटका है. 

जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, 

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प की ओर से अफगानिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को दिए खुले और स्पष्ट समर्थन से भारतीय ‘Huglomacy’ को एक और झटका लगा है. उन्होंने (ट्रंप ने) एक बार फिर उस व्यक्ति की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिसकी भड़काऊ टिप्पणियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी. जिसे पाकिस्तान ने अंजाम दिया था.

Huglomacy (हग्लोमेसी) एक व्यंग्यात्मक (satirical) शब्द है, जो कांग्रेस पार्टी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ‘डिप्लोमेसी’ को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करती है. ये शब्द hug और diplomacy से मिलकर बना है, जिसका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी नेताओं को सार्वजनिक रूप से जोर से गले लगाने के आचरण पर होता है. 

कांग्रेस का कहना है कि विदेशी नेताओं को ‘जोर से गले’ लगाकर प्रधानमंत्री मोदी जो कूटनीतिक संबंध मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं, उसको ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान को खुला समर्थन देकर झटका दे दिया है. 

इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि डॉनल्ड ट्रंप के पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान के साथ बार-बार घनिष्ठ संबंध बनाने और भारत-पाकिस्तान को एक ही कैटेगरी में रखने से हमारी स्ट्रैटजिक डिप्लोमेसी को बार-बार झटका लगा है. उन्होंने तंज करते हुएकहा कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही पुरस्कार हासिल कर लें, लेकिन सच्चाई ये है कि ‘स्वघोषित विश्वगुरु’ अब बेनकाब हो चुके हैं और दुनिया खासतौर पर अमेरिका उनकी असलियत जान चुकी है.

कांग्रेस नेता का ये बयान तब सामने आया है जब अफगानिस्तान से सैन्य संघर्ष के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान के रक्षा प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की प्रशंसा की. व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि वो इस जंग में हस्तक्षेप करते लेकिन पाकिस्तान के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं. बहुत-बहुत अच्छे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास महान प्रधानमंत्री और महान जनरल हैं, जिनका वह बहुत सम्मान करते हैं. ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है.

वीडियो: राजधानी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस को लेकर यूपी बीजेपी में टेंशन बढ़ गई?

Advertisement

Advertisement

()