The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Congress settled illegal Bangladeshi migrants in Assam says PM Modi

'कांग्रेस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया', असम में पीएम मोदी ने लगाया बड़ा इल्जाम

पीएम ने कहा कि जब सरकार ने भूपेन-दा (भूपेन हजारिका) को भारत रत्न से सम्मानित किया, तब कांग्रेस ने इसका खुलेआम विरोध किया.

Advertisement
Congress settled illegal Bangladeshi migrants in Assam says PM Modi
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत करने का एजेंडा ही असम की जमीनों और जंगलों में बांग्लादेशी लोगों को बसाने का प्रयास है. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
22 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 09:04 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

असम के डिब्रूगढ़ जिले में रविवार, 21 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में बसाया और उनकी रक्षा की, वो भी सिर्फ वोट बैंक मजबूत करने के लिए.

पीएम मोदी ने ये बयान नामरूप में 10 हजार करोड़ रुपये की ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया प्लांट की आधारशिला रखने के बाद दिया. दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लांट से सालाना 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन होगा, इसके 2030 तक चालू होने की उम्मीद है. कार्यक्रम में कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा,

Image embed

पीएम ने आगे कहा

Image embed

बांग्लादेशी लोगों को बसाने का प्रयास

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत करने का एजेंडा ही असम की जमीनों और जंगलों में बांग्लादेशी लोगों को बसाने का प्रयास है. वो बोले,

Image embed

कांग्रेस ने भारत रत्न का विरोध किया

असम को तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति से बचाने की जरूरत बताते हुए उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा हमेशा असम की पहचान और सम्मान की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी. पीएम बोले,

Image embed

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर असम मोरीगांव जिले के जगीरोड में लगाई जा रही सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध करने के लिए भी निशाना साधा. पीएम ने कहा,

Image embed

बता दें कि असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड द्वारा लगाए जा रहे अमोनिया-यूरिया प्लांट से सालाना 12.7 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन होगा. इस परियोजना को 2030 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: मनरेगा को खत्म कर देगा 'G RAM G' बिल? विपक्ष ने सवाल उठाए

Advertisement

Advertisement

()