दिग्विजय की तारीफ पर गुस्साए कांग्रेस सांसद ने RSS की तुलना अलकायदा से कर दी, BJP भड़की
Congress सांसद Manickam Tagore ने Digvijaya Singh के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने RSS की तारीफ की थी.

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Manickam Tagore) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से की है. उन्होंने कहा कि दोनों ही नफरत फैलाते हैं और नफरत से कुछ सीखा नहीं जा सकता. मणिकम ने कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने RSS की तारीफ की थी.
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि RSS नफरत से बना संगठन है और यह नफरत फैलाता है. आगे उन्होंने कहा,
इस दौरान मणिकम ने कांग्रेस पार्टी की भी तारीफ की और कहा कि कांग्रेस ने लोगों को एकजुट किया है. उन्होंने कहा,
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार, 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से ठीक पहले X पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने Quora वेबसाइट का एक पुराना फोटो शेयर किया, जिसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं. दिग्विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा,
बाद में, दिग्विजय ने साफ किया कि उन्होंने सिर्फ संगठन की तारीफ की थी, न कि विचारधारा की. उन्होंने कहा कि वे RSS और PM मोदी की नीतियों के हमेशा विरोधी रहेंगे. कांग्रेस नेता मणिकम ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से जनता के साथ हैं और इस तरह के बयान राहुल गांधी के संघर्ष में मददगार नहीं है.
BJP ने की आलोचनाकांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अब वोट बैंक की राजनीति के लालच में बेकाबू हो गई है. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: RSS को कोसने वाले दिग्विजय के बदले सुर, PM मोदी-आडवाणी का फोटो दिखा बोले- ‘जय सिया राम’
यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस ने RSS की तुलना किसी आतंकी संगठन से की है. इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने भी RSS को ‘आतंकी संगठन’ बताया था. 2 अक्टूबर को अपने एक बयान में उन्होंने कहा था,
इसके अलावा, इसी साल 12 अक्टूबर को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि RSS की मानसिकता ‘तालिबान ’जैसी है और उस पर बैन लगा देना चाहिए.
वीडियो: 'रेलवे ने छात्रों से RSS का गीत गवाया...', केरल CM पिनाराई विजयन भड़के, स्कूल क्या बोला?

.webp?width=60)

