'Pak के 5 हजार के ड्रोन्स, 15 लाख की मिसाइल से मारे', कांग्रेस MLA ने 'नुकसान' का हिसाब मांग लिया
विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने ये हिसाब मोदी सरकार से मांगा है. पाकिस्तान की ओर से जिन ड्रोन्स से हमले किए गए, उनको लेकर वडेट्टीवार का कहना है कि वो ड्रोन्स बहुत सस्ते थे, लेकिन उसके लिए भारत की ओर से महंगे मिसाइल दागे गए. इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई है.

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को लेकर सवाल उठाए हैं. पाकिस्तान की ओर से जिन ड्रोन्स (Pakistani Drones) से हमले किए गए, उनको लेकर वडेट्टीवार का कहना है कि वो ड्रोन्स बहुत सस्ते थे, लेकिन उसके लिए भारत की ओर से महंगे मिसाइल दागे गए. वडेट्टीवार के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी पलटवार किया है. BJP ने कांग्रेस विधायक पर पाकिस्तान की भाषा बोलने के आरोप लगाए हैं.
विजय वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी सीट से विधायक हैं. नागपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,
इससे पहले भी वडेट्टीवार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था,
BJP का पलटवारकांग्रेस विधायक के सवालों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है,
ISPR, पाकिस्तानी सेना की मीडिया एंड रिलेशन विंग है. पूनावाला ने आगे कहा,
BJP नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा,
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 आम नागरिकों की हत्या कर दी गई. इसके बाद 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. पाकिस्तान और PoK में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को धवस्त कर दिया गया. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से हमले किए गए. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की. फिर 10 मई को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर की मांग की गई. बातचीत के बाद भारत ने भी इस पर अपनी सहमति जताई.
वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर, सिंधू जल संधि पर क्या बता गए शिवराज सिंह चौहान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

.webp?width=60)

