The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Congress BJP workers clash in kamareddy Telangana leaders car overturned police

कांग्रेस-BJP वर्कर्स में झड़प, पुलिस ने खूब रोका, हंगामा काट रहे लोगों ने पलट दी कांग्रेसी नेता की कार

Telangana के Kamareddy जिले में हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र रेड्डी की कार में तोड़फोड़ की गई और पलट दी गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| अब्दुल बशीर
22 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:31 PM IST)
Telangana Congress BJP workers clash
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब ज़मीन के एक मामले को लेकर दो नेताओं के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और हालात तनावपूर्ण हो गए. हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र रेड्डी की कार में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और पलट दी गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की और भीड़ को तितर-बितर किया.

क्या है मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 21 फरवरी को कामारेड्डी में बीजेपी विधायक के कैंप ऑफिस के पास हुई. तेलंगाना की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने बीजेपी विधायक वेंकट रमना रेड्डी पर एक ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप लगाया. इस पर विधायक ने शब्बीर को खुले मंच पर बहस की चुनौती दे दी.

इसके बाद कांग्रेस नेता ‘गिरी रेड्डी महेंद्र रेड्डी’ अपने समर्थकों के साथ विधायक के ऑफिस पहुंच गए. वहां ‘MLA मुर्दाबाद’ के नारे लगे और माहौल बिगड़ गया. कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई. हंगामे के दौरान लोगों ने कांग्रेस नेता महेंद्र रेड्डी की कार पलट दी. पुलिस ने कार को बचाने को बहुत कोशिश, लेकिन हंगामा काट रहे लोगों ने कार को पलट दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने X पर लिखा,

कामारेड्डी के बीजेपी विधायक के वेंकट रमना रेड्डी गारू के कैंप ऑफिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भयावह हमला बेहद निंदनीय और चौंकाने वाला है. लोकतंत्र में इस प्रकार की राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं है.

Telangana Congress BJP workers clash
(फोटो: X/@N_RamchanderRao)

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP-TMC समर्थकों के बीच झड़प, तेज म्यूजिक पर विवाद में स्टेज तोड़ा, आगजनी की

उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने की बात कही. राज्य बीजेपी अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि रविवार, 22 फरवरी को उनके कामारेड्डी दौरे से पहले पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है.

Telangana Congress BJP workers clash
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. (फोटो: X/@N_RamchanderRao)

बीजेपी के सीनियर नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने ‘X’ पर लिखा,

हम कामारेड्डी के MLA वेंकट रमना रेड्डी के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले की कड़ी निंदा करते हैं. एक चुने हुए प्रतिनिधि को निशाना बनाना कांग्रेस पार्टी के डराने-धमकाने के कल्चर को दिखाता है. अगर MLA असुरक्षित हैं, तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जवाब देना चाहिए.

कामारेड्डी के पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश चंद्र ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और गिरफ्तारियां जारी हैं.

वीडियो: नेतानगरी: AI समिट में 'शर्टलेस' प्रोटेस्ट, कांग्रेस में ‘अपने’ ही बढ़ा रहे मुश्किलें?

Advertisement

Advertisement

()