The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Colonel Sofiya Qureshi family joins PM Modi Vadodara roadshow Gujarat

पीएम मोदी के रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार, मां बोलीं- 'सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी'

PM Modi Vadodara Roadshow में Colonel Sofiya Qureshi का परिवार पहुंचा. उनके माता-पिता और भाई-बहन ने इस रोड शो के दौरान क्या कहा?

Advertisement
PM Modi Vadodara Roadshow
कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने मीडिया से बात की है. (फ़ोटो- ANI)
pic
हरीश
26 मई 2025 (पब्लिश्ड: 02:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने गृह राज्य गुजरात के वडोदरा ज़िले में रोड शो किया. इस रोड शो में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार (Colonel Sofiya Qureshi Family) भी शामिल हुआ. कर्नल सोफिया सेना की उन दो महिला अधिकारियों में से एक हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत के सीमा पार हमलों की ब्रीफिंग को लीड किया. उनके ख़िलाफ़ मध्य प्रदेश में BJP मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) ने आपत्तिजनक कॉमेंट भी किया था.

कर्नल कुरैशी के माता-पिता ताज मोहम्मद और हलीमा कुरैशी वडोदरा रोड शो की भीड़ में शामिल दिखे. कर्नल सोफिया की मां हलीमा कुरैशी ने "हमारी बहनों के सिंदूर का बदला" लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ़ की. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

रोड शो में कर्नल कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा भी मौजूद थीं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Image embed

शायना सुनसारा ने आगे कहा,

Image embed
Image embed

मीडिया से बात करते हुए ताज मोहम्मद ने अपनी बेटी कर्नल कुरैशी की तारीफ़ की. कहा कि अब वो देश की बेटी बन गई है. उन्होंने आगे बताया,

Image embed
Image embed

इसके अलावा, कर्नल सोफिया के भाई संजय कुरैशी ने कहा,

Image embed
Image embed

Sofiya Qureshi कौन हैं?

गुजरात की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम कई उपलब्धियां हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय थलसेना के सिग्नल्स कोर की अधिकारी हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी 1999 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से सेना में कमीशन हुई थीं. कर्नल सोफिया कुरैशी के दादा ब्रिटिश सेना में थे. कर्नल सोफिया कुरैशी के पति मेजर ताजुद्दीन कुरैशी भी सेना की मेकैनाइज्ड इंफेट्री में सेवाएं दे रहे हैं.

मार्च 2016 में, कर्नल सोफिया कुरैशी मल्टीनेशनल मिलिट्री अभ्यास में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं. ऑपरेशन सिंदूर के लिए मीडिया ब्रीफिंग में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ मौजूद रहने के कारण कर्नल कुरैशी भारत में एक जाना-माना नाम बन गई हैं.

ऑपरेशन सिंदूर भारत की तीनों सेनाओं का एक सैन्य ऑपरेशन था. जिसके तहत पाकिस्ता और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था.

वीडियो: कर्नल सोफिया कुरैशी पर भद्दी टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री पर एफआईआर

Advertisement

Advertisement

()